Today’s Weather: ठंड से फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, एक-दो दिन में तापमान गिरने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट में ऐसे संकेत मिल रहे हैं।
संभावनाएं हैं कि एक ओर जहां पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्य बारिश का सामना कर सकते हैं। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में भी बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। साथ ही कई राज्य घने कोहरे का भी सामना करेंगे।
आज कैसा रहेगा मौसम
IMD ने बुधवार को बताया है कि 8 से 10 जनवरी के बीच सुबह और शाम के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छा सकता है। वहीं, बिहार के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश में 11 जनवरी तक घना कोहरे के आसार हैं। सात ही झारखंड और ओडिशा में 9 जनवरी तक ऐसा मौसम रह सकता है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9 से 12 जनवरी तक कोहरा की संभावनाएं हैं।
साथ ही 9 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में और 8 जनवरी को पश्चिम राजस्थान में शीत लहर चल सकती है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में 8 और उत्तर प्रदेश प्रदेश में 9 जनवरी तक के लिए शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
कब मिलेगी ठंड से राहत
मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस घट सकता है। इसके बाद धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी भारत में भी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस, महाराष्ट्र में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। महाराष्ट्र में इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखा जा सकता है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8183918
Total views : 8216581