बागबाहरा की चांदनी साहू ने राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बागबाहरा की चांदनी साहू ने राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता।

महासमुंद की तीरंदाजी खिलाड़ी चांदनी साहू नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए चयनित।

सीनियर नेशनल में छत्तीसगढ़ के लिए चांदनी साहू ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले व राज्य का नाम रौशन किया।

महासमुंद – राष्ट्रीय सीनियर महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन टाटा नगर झारखंड में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के 30 सदस्यों की भागीदारी रही हैं। महिला टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने फ़ाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का करने के साथ ही सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे साथ ही अगले महीने होने वाले 38वें नेशनल गेम्स 2024 उत्तराखंड देहरादून के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महासमुंद जिले की महिला खिलाड़ी चांदनी साहू पिता बलदेव साहू ग्राम मौलीमुडा ग्राम पंचायत कसहीबहरा हैं जो एक्सीलेंसी सेंटर बहतराई बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं।

चांदनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंडियन राउंड में शामिल हैं तथा छत्तीसगढ़ की टीम ने फ़ाइनल में प्रवेश करने की सूचना मिलने से बागबाहरा महासमुंद में खुशी की लहर है। जिला अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि महासमुंद जिले को तीरंदाजी में लगातार उपलब्धियां मिल रही हैं जो खिलाड़ियों के कड़े परिश्रम, प्रशिक्षक , खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक की मेहनत और जिला खेल अधिकारी के विशेष सहयोग का परिणाम है। चांदनी के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने पर एवं 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए क्वालिफाई करने पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर छात्रवास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, दीपक मंडावी, खेल प्रशिक्षक पिरित साहू, अरविंद छाबड़ा, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, नवलीन कौर, भोजराम साहू, जया साहू, पद्मा साहू, संजय सोनवानी, नरेश, खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के सभी खिलाड़ी, बॉल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता पिता इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *