धूमधाम से मनाया गया केवि स्थापना दिवस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस पीएम केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उमेश कुमार कुर्रे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। मंच पर अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया।

मनमोहक स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत की विविधरंगी संस्कृति की संक्षिप्त झाँकी प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी आदि लोकनृत्य की मनभावन प्रस्तुति दी। नन्हें-नन्हें बच्चों ने मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में ज्ञान, विज्ञान, योग एवं नृत्यकला का मनोहारी संगम नज़र आया। इसके पश्चात ‘शिक्षा का सुंदर उपवन- केन्द्रीय विद्यालय संगठन ‘ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें अंशिका यादव, सार्थक जैन, आदर्श रंजन एवं ईश्वर ठाकुर ने अपने विचार रखे।

शिक्षक अभिनव बोस ने अपने संभाषण में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं को स्कूली शिक्षा में लागू करने में भी केंद्रीय विद्यालय संगठन अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शिक्षा के अनेक मानदंडों पर खरा उतरने के लिए केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षक निरंतर बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नन्हें कलाकारों ने अपनी तूलिका से नवरंग एवं प्रेरणादायक संदेश उकेरे।

मुख्य अतिथि उमेश कुर्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय गीत में वर्णित “भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा” को केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थी अवश्य साकार करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सौमेनदास गुप्ता ने कहा कि पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर गतिमान है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह विद्यार्थियों को उनके इच्छित एवं काम्य गंतव्य तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम का संचालन सुनील पाण्डेय एवं चन्द्र कुमार जायसवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन संतोष लाल द्वारा किया गया । कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के संगीत शिक्षक लक्ष्मण कौशिक एवं मनीषा सिन्हा की विशिष्ट भूमिका रही। इसके साथ ही अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *