बीजेपी मंडल अध्यक्ष चुनाव: रायसुमारी प्रक्रिया पूरी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

किरण भदौरिया, संवाददाता, बचेली नवभारत टाइम्स 24×7

दंतेवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी की संगठन चुनाव प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है। जिले के सात मंडलों में दो चरणों में बैठकें आयोजित कर मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए रायसुमारी की गई।

जिला दंतेवाड़ा कार्यालय में यह प्रक्रिया जिला चुनाव पर्यवेक्षक अशोक बजाज, माननीय विधायक चैतराम अटामी, जिला चुनाव अधिकारी बैदूराम कश्यप, जिला चुनाव सह अधिकारी अभिमन्यु सोनी और संतोष गुप्ता की मौजूदगी में पूरी हुई। रायसुमारी में बचेली, किरंदुल, कटेकल्याण, और कुआकोंडा सहित अन्य मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

चुनाव की अहम शर्तें:

1. मंडल अध्यक्ष बनने के लिए दो बार का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।

2. सक्रिय सदस्यता के लिए 2019 में सदस्यता लेना जरूरी है क्योंकि इसके बाद सदस्यता अभियान और संगठन चुनाव आयोजित नहीं हुए।

3. बाहरी दल से आए कार्यकर्ताओं को 2019 के बाद पार्टी में शामिल होने पर इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

4. चयनित व्यक्ति को कम से कम दो बार पार्टी में किसी पद पर रहना आवश्यक है।

5. जो दो बार मंडल या जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्हें इस बार रिपीट नहीं किया जाएगा।

समयसीमा:
मंडल अध्यक्षों के चुनाव 15 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे, जबकि जिला अध्यक्ष का चयन 31 दिसंबर तक संपन्न होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *