Shatavari Benefits: महिलाओं और पुरुषों के लिए वरदान है ये पहाड़ी जड़ी-बूटी, इन समस्याओं की हो जाएगी छुट्टी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अपने शतावरी का नाम सुना होगा। शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। साइंटिफिकली जिसका नाम एस्पैरागस रेसमोसस है। इस औषधि का इस्तेमाल खास करके महिलाओं के हेल्थ के लिए किया जाता है। शतावरी के पौधे के सभी हिस्से औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

जिनमें जड़, तना और पत्तियों का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन K, E, C, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम होते हैं। ये सभी तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। शतावरी के सेवन से पाचन तंत्र और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है।

शतावरी महिलाओं के प्रजनन हार्मोन के लिए असरदार जड़ी-बूटी है। यह उनकी यौन समस्याओं को भी ठीक करने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यह कई क्रॉनिक डिसीज को मैनेज करने में भी मददगार है। शतावरी के ऐसे एक या दो नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

गुर्दे की पथरी और नींद से मिलेगी राहत

उत्तराखंड के बागेश्वर के आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐजल पटेल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि शतावरी का सेवन करने से गुर्दे की पथरी प्राकृतिक रूप से साफ हो जाती है। यह मूत्रवर्धक (डाययुरेटिक) गुणों से भरपूर होती है। जिससे पेशाब की मात्रा में सुधार होता है। शतावरी के नियमित सेवन से नींद की समस्या दूर हो जाएगी। इसमें मौजूद खनिज और पोषक तत्व मस्तिष्क को शांत करने में मदद करते हैं। जिससे गहरी और आरामदायक नींद आती है।

पीरियड्स के दौरान महिलओं के लिए फायदेमंद है शतावरी

वहीं शतावरी महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और अनियमितता को कम करती है। इसमें मौजूद गामा-लिनोलेनिक एसिड हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसकी जड़ में सैपोजेनिन पाया जाता है। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है। वहीं पीरियड्स के दौरान एसिडिटी होने पर शतावरी का सेवन करना फायदेमंद माना गया है।

पीसीओएस के लिए शतावरी फायदेमंद

पीसीओएस एक महिला के शरीर में हार्मोन के असंतुलन के कारण होता है। एक स्टडी में कहा गया है कि जब महिलाएं 5 ग्राम शतावरी लेती हैं, तो उनके हार्मोन का संतुलन बना रहता है। शतावारी स्वभाविक रूप से महिलाओं के शरीर में एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। यह न सिर्फ पीरियड्स में सुधार करती है, बल्कि फर्टिलिटी को भी कम करती है।

पुरुषों के लिए भी रामबाण है शतावरी

अगर कोई पुरुष स्वप्नदोष से पीड़ित है तो उसको शतावरी का सेवन करना चाहिए। इससे ये समस्या खत्म हो सकती है। इस समस्या को दूर करने के लिए ताजा शतावरी की जड़ का चूर्ण बना लें। इसे मिश्री के साथ मिलाकर पीसकर खाएं। नियमित रूप से इसका सुबह-शाम सेवन करने से फायदा मिलना शुरू हो जाएगा। इसके नियमित सेवन से पुरुष जवां दिख सकते हैं।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *