संगठन चुनाव:कौन होगा नया मण्डल अध्यक्ष ? क्यासें तेज…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पूर्व विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में संगठन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी है। जिसके मद्देनजर पार्टी अपने सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्यो के आंकलन में लग गयी है।

पार्टी निर्देशों के अनुसार 15 दिसम्बर तक संगठन चुनाव के मद्देनजर नए मण्डल अध्यक्ष का बनाया जाना लगभग तय है ।

पार्टी ने इस बार इस हेतु गाइडलाइंस भी जारी किए है जिसमें जिस किसी को भी नई जिम्मेदारी सौपा जाएगा उसको 6 साल तक सक्रिय सदस्य हो पूर्व मे पदाधिकारी होना साफ कहा गया है कि पूर्व मण्डल अध्यक्षो को रिपीट नही किया जाएगा अलावे उम्र सीमा भी 45 वर्ष अधिकतम तय कर दी है

। इस हिसाब से अब अगले मण्डल अध्यक्ष को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी है और लोग कयास लगाना शुरू कर चुके है। सरगांव मण्डल में काफी ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ता इस पद हेतु दावेदारी में है।

जिसमे मण्डल उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, महामंत्री द्वय पोषण यादव व गोविंद साहू, जनपद प्रतिनिधि मनीष साहू, जनपद सदस्य अनिल दुबे, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम राजपूत सहित काफी नामों की चर्चा है। अब देखना यह है कि समन्वय समिति किस नाम पर अपनी सहमति बनाती है। पार्टी चुनाव पूर्व नए अध्यक्ष के साथ नई ऊर्जा के संचार लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह चार्ज करने में लगी है।

नए अध्यक्ष के साथ दो मण्डल महामंत्री भी बनाये जाएंगे। क्या बेबाक आवाज़ बुलंद करने वाले मनीष साहू होंगे अगले अध्यक्ष ? या पार्टी की प्रत्येक गतिविधियों का निर्वहन करने वाले गोविंद साहू ? या पार्टी को ही परिवार मानने वाले जनता हित और पार्टी के कार्यो में पूरी तन्मयता से समर्पित सबको साथ लेकर चलने वाले पोषण यादव ? या कोई और ये तो कुछ दिनों में साफ हो जाएगा बरहाल ये तो तय है कि नए अध्यक्ष के साथ पार्टी फिर से एक नई ऊर्जा का संचार कर कार्यकर्ताओं में जान फूंकने का काम करेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment