
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
सरगांव- अयोध्या राम जन्म भूमि के कोषाध्यक्ष परम पूज्य स्वामी गोविंद गुरु जी महाराज द्वारा 38 वर्ष पूर्व स्थापित गीता परिवार द्वारा निरंतर सनातन धर्म की रक्षा हेतु कार्य किया जा रहा है, जून 2020 में ऑनलाइन गीता कक्षा प्रारंभ हुई ।
जो कि आज बृहद रूप ले चुकी है, 19 भाषाओं के साथ विश्व के 13 देशों में ऑनलाइन कक्षाएं प्रातः 4 बजे से मध्य रात्रि 2 बजे तक जूम के माध्यम से चली रही है, 11 दिसंबर मोक्षदा एकादशी गीता जयंती संपूर्ण विश्व में धूमधाम के साथ मनाया गया।
छत्तीसगढ़ में 40 से अधिक स्थानों में गीता परिवार के सदस्यों द्वारा मंदिरों, विद्यालयों, घरों आदि स्थानों में गीता पारायण कार्यक्रम किया गया। 11 दिसंबर मोक्षदा एकादशी के दिन क्रांति नगर बिलासपुर स्थित राम वाटिका के मंदिर में गीता पाठ का आयोजन किया गया । दोपहर 3:30 बजे श्री महेश डागा एवं नीलम डागा के घर से गीता जी की शोभायात्रा निकालते हुए, रामा वाटिका स्थित मंदिर पहुंचकर दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ गीता पाठ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। श्रीमद्भगवद्गीता के संपूर्ण 18 अध्यायों का पाठ कर आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
गीता परिवार के सदस्यों में वंदना रणदिवे, सपना दुबे, कृति अग्रवाल, प्रमिला त्रिवेदी, अर्चना जोशी, पुष्पा त्रिवेदी, राज श्री दीवान, श्रीकांत शर्मा, मोहित कश्यप, प्रकाश त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, बाल साधकों नंदिनी सिंह, विनी केसरवानी, शिवांशी केसरवानी, कनक नायर, वेदार्थ नायर, अनुपम बाजपेई कार्तिक गुप्ता, यशस्वी आचार्य, आदि के साथ उनके माता-पिता विभूति नायर, स्वाति गुप्ता, पुष्पा बाजपेई, संकिता केसरवानी, राहुल केसरवानी, स्थानीय लोगों में राजेंद्र अग्रवाल, एकता अग्रवाल, अलका अग्रवाल, शीला मालपानी, शीला राठी, सरोज, प्रभा शर्मा, किरण माहेश्वरी, शंकर पटेल आदि उपस्थित रहे, ऑनलाइन गीता संथा वर्ग के बारे में बताते हुए पंपलेट वितरित किया गया एवं निशुल्क गीता भेंट की गई। उपरोक्त जानकारी गीता प्रचारक और बिलासपुर गीता परिवार उपाध्यक्ष कृति अग्रवाल ने प्रदान की है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191536
Total views : 8227007