सीसीबी नोडल अधिकारी और समिति प्रभारी को नोटिस जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दाऊपारा मुंगेली में धान खरीदी नहीं होने के मामले पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

जिले में धान खरीदी बंद नहीं होनी चाहिए – कलेक्टर

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में दाऊपारा मुंगेली समिति में धान खरीदी नहीं होने के मामले पर कलेक्टर राहुल देव ने तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समिति में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और तत्काल धान खरीदी कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

साथ ही नियमित मॉनिटरिंग नहीं करने पर जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर और सक्षम अधिकारी को बिना सूचना दिए धान खरीदी को बंद करने के लिए समिति प्रभारी ओ.पी. देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी किसी भी तरीके से प्रभावित नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सभी पंजीकृत किसानों से व्यवस्थित रूप से धान खरीदी होना चाहिए।

उन्होंने खरीदी केंद्रों से धान उठाव के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा।

ग्राम संगवा में होगी दाऊपारा समिति के किसानों से धान खरीदी कलेक्टर राहुल देव ने दाऊपारा समिति मुंगेली में बफर स्टॉक फुल होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ग्राम संगवा में स्थल का चयन कर धान खरीदी करने के लिए निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करते हुए गुरुवार से ही धान खरीदी करने के लिए कहा है। जिला खाद्य अधिकारी हुलेश कुमार डड़सेना ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में 7200 क्विंटल बफर लिमिट निर्धारित की गई है, जबकि दाऊपारा मुंगेली धान खरीदी केंद्र में 14 हजार 686 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। उसमें से 05 हजार 960 क्विंटल का डीओ और 2800 क्विंटल का टीओ कट चुका है।

डीओ के विरुद्ध 2560 क्विंटल तथा टीओ के विरुद्ध 2800 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के अन्य उपार्जन केन्द्रों की तुलना में धान खरीदी केंद्र दाउपारा मुंगेली में अब तक 40 प्रतिशत खरीदे गए धान का उठाव किया जा चुका है, जो कि जिले के अन्य समितियों से सर्वाधिक है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि दाऊपारा मुंगेली समिति में स्थान के अभाव होने के कारण कुछ देर के लिए धान खरीदी प्रभावित हुई थी, लेकिन कलेक्टर के संज्ञान के बाद धान खरीदी पुनः सुचारू रूप से की जा रही है।

ग्राम संगवा में स्थान का चयन कर लिया गया है, जहां तैयारी की जा रही है। दाऊपारा समिति के पंजीकृत किसानों से वहीं धान खरीदी होगी। जिला सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त हितेश श्रीवास ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केंद्रों में जितने भी पंजीकृत किसान हैं, सभी के धान को व्यवस्थित रूप से खरीदी की जाएगी। इसके लिए सभी समिति प्रबंधकों को निर्देश जारी किया जा चुका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *