विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन तुमगांव में संपन्न।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन तुमगांव में संपन्न।

100 मीटर, 400 मीटर दौड़ में भोरिंग की ममता धीवर रही प्रथम

खो खो प्रतियोगिता में तुमगांव विजेता, भोरिंग उपविजेता।

रस्साकसी प्रतियोगिता में बेलसोंडा विजेता, भोरिंग उपविजेता।

फुटबॉल प्रतियोगिता में भोरिंग विजेता, बेलसोंडा उपविजेता।

महासमुंद – खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 का आयोजन तुमगांव महासमुंद में आयोजन प्रभारी डॉ. सुनील कुमार भोई द्वारा संपन्न कराया गया। जिसमें 100मीटर, 400 मीटर, तवा फेंक, खो खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी एवं फुटबॉल की प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे ने बताया कि महिला खेल प्रतियोगिता अन्तर्गत 02 आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक विभिन्न ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों के लगभग 250 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। उक्त विभिन्न गतिविधियों से खेलों का प्रचार प्रसार के साथ, खेलों में महिलाओं की भागीदारी, महिलाओं को बेहतर मंच देने, उनकी प्रतिभाओं को दिखाने का बेहतर अवसर देने, महिलाओं का सम्मान करने सरकार के योजनाओं के तहत कार्यक्रम कराया गया।

आयोजन में मुख्य अतिथि पप्पू पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव एवं विशिष्ट अतिथि नीलमणि चंद्राकर, हर्ष शर्मा, कीर्ति बघेल, आशीष साहू, लोचन साहू उपस्थित रहे। महिला खेल प्रतियोगिता के परिणाम- 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग खेल 100 मीटर दौड़ में सेजेश हिंदी स्कूल तुमगांव से प्रांजलि भारती ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान तुलसी साहू चिरको, तृतीय स्थान स्वयंसीता बेलसोंडा ने प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रांजलि भारती, द्वितीय स्थान निशा ध्रुव, तृतीय स्थान स्वयंसीता ने प्राप्त किया।

तवा फेंक में प्रथम स्थान डिगेश्वरी साहू, द्वितीय स्थान खुशबू साहू, तृतीय स्थान गीतांजलि साहू ने प्राप्त किया। 18 से अधिक 35 वर्ष तक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ममता धीवर ने प्रथम स्थान एवं पिंकी धीवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400मीटर दौड़ में प्रथम ममता धीवर, द्वितीय लिकेश्वरी साहू, तृतीय गायत्री ध्रुव ने प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता भोरिंग एवं उपविजेता बेलसोंडा रहीं। वॉलीबॉल में विजेता भोरिंग, उपविजेता सेजेश अंग्रेजी स्कूल तुमगांव रहीं। रस्साकसी प्रतियोगिता में बेलसोंडा विजेता एवं भोरिंग बना उपविजेता।

खो खो प्रतियोगिता में तुमगांव विजेता एवं भोरिंग उपविजेता रहीं। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में पुष्पा पाठक, जेकी जेश, प्रियंका श्रीवास्तव, परसराम साहू, भोजराम साहू, डोलेस होता, इंद्राणी भास्कर, कामता साहू, द्वारिका साहू, एवन साहू, जया जेम्स, कोसी एम कुवर्ला एवं रूप लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता विकासखंड बसना का आयोजन 10 दिसंबर को स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल बसना में, विकासखंड सरायपाली 11 दिसंबर को हाई स्कूल सरायपाली में एवं विकासखंड पिथौरा 12 दिसंबर को खेल मैदान पिथौरा में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 100मीटर, 400मीटर, तवा फेंक, खो खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, फुटबॉल व अन्य खेल में विद्यालय, महाविद्यालय के साथ, संघ व इच्छुक महिला खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *