राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी होंगे पुरस्कृत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

योगेश राजपूत गरियाबंद –राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर निर्वाच के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मचारी एवं संस्थाओं को उनके द्वारा 01 जनवरी 2024 के पश्चात संपादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्यो को प्रोत्साहित करने हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2025 कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (आर.ओ.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजिम एवं देवभोग, तहसीलदार (ए.आर.ओ.) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गरियाबंद, देवभोग, राजिम, मैनपुर, छुरा एवं अमलीपदर को कर्मियों के नामांकन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

भारत निर्वाचन आयोग के मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में कियाशील फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 एवं मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण तथा छत्तीसगढ़ में संपादित लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कारों की विभिन्न श्रेणियां निर्धारित की गई है। जिला स्तरीय पुरस्कार अंतर्गत बी.एल.ओ. पुरस्कार, प्रोफेसर नोडल ऑफिसर पुरस्कार। राज्य स्तरीय पुरस्कार अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से किसी 03 जिला निर्वाचन अधिकारी पुरस्कार, उत्कृष्ट आरओ, एआरओ अधिकारी पुरस्कार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरस्कार, निर्वाचन पर्यवेक्षक पुरस्कार, निर्वाचकीय कार्यों में उत्कृष्ठता के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्था एवं पदाधिकारी को राज्य स्तर पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार इआरओ पुरस्कार, एईआरओ पुरस्कार, बीएलओ पुरस्कार, सहायक प्रोगामर पुरस्कार, एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पुरस्कार दिया जायेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *