गेट निर्माण के दौरान मजदूर से मारपीट, मामला दर्ज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र,
जिला ब्यूरो चीफ,
नवभारत टाइम्स, बिलासपुर

बिलासपुर – गंगानगर मंगल इलाके के निवासी विष्णु साहू, जो पेशे से मजदूरी करता है, पर रविवार को एक अप्रिय घटना घटी। विष्णु ग्राम लोखंडी में अंशु सिंह राजपूत और तुलसी सिंह राजपूत के प्लॉट पर गेट निर्माण का काम कर रहा था, जहां अन्य मजदूर भी कार्यरत थे।

दोपहर करीब 2:30 बजे दीनदयाल कॉलोनी के निवासी इस्मान खान अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने गुस्से में कहा कि “यहां काम किसके कहने पर हो रहा है? यह काम बंद करो, नहीं तो जान से मार देंगे।” इसके बाद कुल्हाड़ी, हथौड़े और रॉड से हमला किया गया। इस हमले में विष्णु साहू के हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

घायल विष्णु ने इस घटना की जानकारी तुरंत प्लॉट के मालिक को दी। इसके बाद शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी इस्मान खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment