घरघोड़ा में युवा कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उस्मान बेग के नेतृत्व में प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दों पर एक जुट हुए युवा कांग्रेसी

धर्मजयगढ़ विधानसभा व लैलूगा विधानसभा के पदाधिकारीयो के साथ सीनियर्स कांग्रेसी भी हुए शामिल

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा-
युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण ने राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश
प्रभारी श्री शेषनारायण ओझा जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस आकाश शर्मा जी व ज़िला प्रभारी प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय के निर्देश में युवा नेता जनप्रतिनिधि उस्मान बेग के नेतृत्व में धर्मजयगढ़ विधानसभा व लैलूगा विधानसभा के युवा कांग्रेसियों व सीनियर कांग्रेसीयो द्वारा प्रादेशिक व स्थानीय मुद्दों पर घरघोड़ा एसडीएम कार्यालय को घेरते हुए कई बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा युवा कांग्रेस नेता उस्मान बेग ने ज्ञापन में एसडीएम (राजस्व) घरघोड़ा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि

  1. धान समर्थन मूल्य की वादा खिलाफ़ी,धान ख़रीदी केंद्र में बदहाल व्यवस्था है, किसानो को धान का समर्थन पूरा 3100/- प्रदान करे व धान ख़रीदी केंद्र की बदहाल व्यस्था को दुरुस्त करे।2. पूरे प्रदेश में व घरघोड़ा ब्लॉक माँ बेलगाम नशा व अपराध बढ़ा हुआ है उसपर अंकुश लगाया जाए व कार्यवाही हो ।3. घरघोड़ा क्षेत्र के छोटे बड़े उद्योगों में स्थानीय लोग को रोज़गार दे जो वर्तमान में नहीं मिल रहा है ।4. घरघोड़ा ब्लॉक में होने वाले प्रिज़्मो की जनसुनवाई को रद्द किया जाये व जो उद्योग व खदान है पहले उसे सुवास्थित किया जाये ।।
    और कहा कि इन माँगो को तत्काल पूरा करे अन्यथा कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ का घेराव किया जायेगा ।।

प्रतिलिपि , विधायक धर्मजयगढ़ विधानसभा, कलेक्टर रायगढ़ , एसपी रायगढ़ , प्रदेश अध्यक्ष/ प्रभारी/ महासचिव छग युवा कांग्रेस, थाना घरघोड़ा , तहसीलदार घरघोड़ा को दिया

सीनियर कांग्रेसियों में शिव कुमार शर्मा, सोमदेव मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी वही युवा कांग्रेसियों में रुपेश पटेल व टीम , लीलाधर साहू, राजा ख़ान, रजनीकांत तिवारी, दया शंकर बैहरा, शिव कुमार, सुजीत, मुकेश, उमेश ,राजेंद्र, विशाल, ललित, योगेन्द्र, सोनू, पप्पू , तपेश्वर, तोश, राधे, सफ़ीक, नसीम सक्षम संजय समेत भारी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *