श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा, स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा जाएंगे छत्तीसगढ़ के अग्रवाल बंधु

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हम भगवान श्री राम की 35वीं पीढ़ी के वंशज – डॉ अशोक अग्रवाल

सामाजिक सद्भावना के प्रतीक इस धार्मिक यात्रा के प्रभारी, राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर बनाए गए

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा श्री प्रयागराज विंध्याचल वाराणसी एवं श्री अयोध्या जी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन से जाने के प्रोग्राम की सुगमता सरलता एवं सुविधा के संदर्भ में आज बिलासपुर में राजेंद्र अग्रवाल राजू के फार्म हाउस बिलासपुर में संपन्न हुई, आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनेक निर्णय लिए गए।


प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने बताया कि,
यात्रा का नाम, समाज के आराध्य भगवान श्री अग्रसेन के नाम पर , श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा तय किया गया है, उन्होंने बताया कि, राष्ट्र का समग्र अग्रवाल बंधु भगवान श्री अग्रसेन के वंशज हैं, वहीं श्री अग्रसेन, भगवान श्री राम के पुत्र कुश की 34 वीं पीढ़ी के वंशज हैं।

अग्रवाल समाज सूर्यवंशी है, पूरे प्रदेश से सदस्यों ने यात्रा के लिए, अनेक नाम प्रेषित किए थे उनमें से ही यह एक नाम फाइनल किया गया है। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की प्रांतीय इकाई के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन सदैव ऐसे सामाजिक व जनसेवी कार्यक्रम आयोजित करता आया है, 1999 में प्रमुख संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में गठित इस संगठन ने छत्तीसगढ़ के समग्र अग्रवाल समाज को एक सूत्र में पिरोया है।

जिसे स्वर्गीय रामदास अग्रवाल एवं नेतराम अग्रवाल के नेतृत्व में, संरक्षक जयदेव सिंघल, महेंद्र सेक्सरिया, मूलचंद अग्रवाल बिल्हा, प्रहलाद राय अग्रवाल सूरजपुर के संरक्षण में लगातार आशातीत सफलता प्राप्त हुई है, 2010 में ऐसी ही एक यात्रा अग्रोहा धाम के लिए प्रारंभ हुई थी, जिसे अग्रवाल बंधुओं का अपार स्नेह व प्यार प्राप्त हुआ था।

यात्रा प्रभारी एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर ने बताया कि, यह श्री अग्रसेन अयोध्या तीर्थ यात्रा में प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी एवं अयोध्या प्रमुख रूप से स्टॉपेज रहेंगे, यह पूरी यात्रा , स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा दिनांक 15 मार्च 2025 को मां बमलेश्वरी धाम डोंगरगढ़ से प्रारंभ होकर, राजनांदगांव दुर्ग रायपुर भाटापारा बिलासपुर/ उसलापुर होते हुए प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी एवं अयोध्या तीर्थ पूरा करते हुए, दिनांक 20 मार्च 2025 को डोंगरगढ़ वापस पहुंचेगी।
यात्रा तीन श्रेणियों में होगी, 18 कोच की इस यात्रा में स्लीपर कोच, एसी 3 टायर, एसी 2 टायर के कोच रहेंगे।

यात्रा का विस्तृत विवरण बताते हुए
प्रांतीय चेयरमेन कोरबा के अशोक मोदी ने बताया कि,
15 मार्च 2025 प्रातः मां बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ से यात्रा प्रारंभ होगी
16 मार्च 2025 प्रातः – प्रयागराज पहुंच कर संगम स्नान करेंगे एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए यात्रा, विंध्याचल पहुंचेगी जहां शक्तिपीठ के दर्शन लाभ लेकर
17 मार्च 2025 को प्रातः वाराणसी, पहुंचेंगे
18 मार्च 2025 को प्रातः यात्रा प्रभु श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या पहुंच कर दो दिन मंदिरों के दर्शन लाभ लेंगे व 19 मार्च 2025 रात्रि में अयोध्या से प्रस्थान कर वापस 20 मार्च 2025 शाम तक डोंगरगढ़ पहुंचेगे।
ट्रेन के स्टॉपेज, मां बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ , राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर , भाटापारा, उस्लापुर/ बिलासपुर, प्रयागराज, विंध्याचल, वाराणसी, अयोध्या रहेंगे।
इस यात्रा से छत्तीसगढ़ के समस्त अग्रवाल बंधुओं को जोड़ने के लिए प्रदेश के पदाधिकारी पूरे प्रदेश का दौरा 22 दिसंबर 2025 से प्रारंभ करेंगे.

वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा ने कहा कि, मीटिंग में सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए, यात्रा के लिए संपूर्ण बुकिंग एवं कोष का हिसाब किताब रखने के लिए बिलासपुर के उमेश मुरारका को यात्रा कोष प्रभारी का दायित्व दिया गया है। वहीं
श्री त्रिपुर तीर्थ यात्रा समिति रायपुर को इस पूरी यात्रा के व्यवस्थापक के रूप में नामित किया गया है।
आईटी सेल के प्रभारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में, वरिष्ठ समाजसेवी, दिनेश अग्रवाल सिलियारी ने अपने पूर्व के अनुभव को ध्यान में रखते हुए, अपने सारगर्भित विचार रखे, जिनसे निर्णय लेने में आसानी रही। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी कोरबा, यात्रा प्रभारी एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा, यात्रा के कोष प्रभारी उमेश मुरारका बिलासपुर, दिनेश अग्रवाल सिलियारी, आईटी सेल के प्रभारी अंकित अग्रवाल रायपुर उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *