
शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़
रायगढ़/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 3 दिसम्बर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय प्रात: 11.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर प्रात: 11.55 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान हेलीपेड, रायगढ़ पहुचेंगे। दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक वे नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिसके पश्चात दोपहर 1.05 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक वे नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.05 बजे से 3.30 बजे तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके पश्चात अपरान्ह 3.35 बजे डिग्री कालेज लाल मैदान, रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8203272
Total views : 8241970