Winter Breakfast Ideas: स्वाद भी..सेहत भी! सर्दियों में इन 7 टेस्टी रेसिपी के साथ रखें अपनों का ख्याल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Winter Breakfast Ideas: सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। यह सीजन खाने-पीने का भी होता है क्योंकि सर्दियों में लोग गरम-गरम और स्वादिष्ट भोजन खाना पसंद करते हैं। यह मौसम हरी सब्जियों और साग का होता है।

अधिकांश लोग इन दिनों मेथी-पालक या अन्य सब्जियों के पराठे से सुबह की शुरुआत करते हैं। सर्दियों में सेहत का ध्यान रखते हुए स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन करना बेहद जरूरी है। इस मौसम में गर्माहट देने वाले और विटामिन-C से भरपूर फूड्स का सेवन करना फायदेमंद होता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 7 हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन के बारे में।

बेस्ट विंटर ब्रेकफास्ट आइडिया

1. गुड़ पोहा- आपने अक्सर नमकीन पोहे के बारे में सुना होगा या खाया होगा। भारत के कुछ इलाकों में दही और पोहा, जिसे दही-चूड़ा के नाम से जाना जाता है भी खाया जाता है, मगर गुड़ पोहा एक ऐसा हेल्दी कॉम्बिनेशन है, जो स्वाद में भी जबरदस्त होता है और शरीर को गर्माहट भी पहुंचाता है। इसे बनाने के लिए आपको गुड़ पिघला कर उसमें पोहा और नारियल का बुरादा मिक्स करना होगा। आप इसे एकसाथ बनाकर लंबे समय के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।

2. थेपला- फेमस गुजराती ब्रेकफास्ट विद हेल्दी बेनेफिट्स। यह व्यंजन खाने में भी बेस्ट होता है और सर्दियों के लिए भी बेस्ट होता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियों को शामिल कर इसे हेल्दी और न्यूट्रिशन से भर सकते हैं। हालांकि, अधिकांश थेपला मेथी के साग से बनता है।

3. पालक पराठा- विंटर सीजन साग का होता है, पालक इन दिनों खूब बिकता है। पालक आयरन का भी सोर्स है, इसलिए आप अपनी सुबह की शुरुआत गर्मा-गरम पालक के पराठों के साथ कर सकते हैं। पालक के पराठे बनाने के लिए आपको पालक को उबाल कर उसकी प्यूरी तैयार करनी होगी, फिर आटे और बेसन में मिलाकर गूंथना होगा। इन पराठों को चाय, दही या अचार के साथ सर्व करें।

4. बीटरूट चीला- चुकंदर भी आयरन का सोर्स होता है। चुकंदर खाना भी सर्दियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस चीले को बनाने के लिए आपको बेसन में चुकंदर, धनिया, हरी मिर्च, प्याज और नमक समेत कुछ मसालों को मिलाकर एक घोल तैयार करना होगा। इस घोल से आप पतले-पतले चीले तैयार कर लें। चटनी के साथ इन्हें सर्व करें।

5. अंडा मेथी भुर्जी- अंडे गर्म होते हैं और प्रोटीन का सोर्स भी होते हैं। अगर आप भी नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं, तो अंडा और मेथी साग से बनी इस टेस्टी डिश को एकबार जरूर ट्राई करें। इसे बनाने का सिंपल तरीका है, बस जैसे आप अपनी नॉर्मल एग भुर्जी बनाते हैं, उसमें मेथी के पत्तों को भी शामिल कर दें।

6. कैरट कटलेट- गाजर भी सर्दियों की एक प्रमुख सब्जी है। यह विंटर वेजिटेबल विटामिन-ए से भरपूर होती है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है। गाजर कटलेट बनाने के लिए आपको गाजर को कद्दूकस करके, बेसन, मैदा, अजवाइन, मिर्च, नमक, धनिया और प्याज के साथ हल्के पानी में मिक्स करके एक बैटर तैयार करना होगा। इसके बाद इनकी छोटी-छोटी टिक्की बनाकर एक पैन पर रोस्ट कर लें।

 फोटो क्रेडिट-meta ai

7. मिलेट पैनकेक- मिलेट हर सीजन का सुपरफूड है। मिलेट्स यानी साबुत अनाज का न्यूट्रिशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। इनके पैनकेक्स बनाकर खाना भी विंटर मॉर्निंग्स के लिए एक सुपर हेल्दी ऑप्शन है। इन पैनकेक्स को बनाने के लिए पसंद के मिलेट का आटा बनाकर दूध, वनीला एसेंस में मिलाकर एक बैटर रेडी करें। अब पैन पर थोड़ा बटर लगाकर इसे स्प्रेड करें और पैनकेक्स बनाएं। सीजनल फलों के साथ इसे सर्व करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *