लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 5 की मौत, सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लखनऊ, 27 नवंबर :   उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। इस दुर्घटना में सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत हो गई।

सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश दिए।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बता दें कि कन्नौज के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा बुधवार को तड़के करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर अपनी कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि सुबह 3:43 पर कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 196 पर एक सड़क हादसा हो गया है। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो आगरा की ओर जा रही थी, चालक को नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई। इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *