महासमुंद : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन शुरू किया गया है. इसके तहत बच्चों को विशेष लोगों के जन्मदिन ,विवाह, मृत्यु और अन्य खास मौके पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा. आमासिवनी मे लक्ष्मीनाथ साहू के सुपुत्र व सत्तू साहू के बड़े भाई स्वर्गीय हरीश साहू की मृत्यु के मौके पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन किया, और इस दौरान बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसे गए. वहीं अब इस न्योता भोज को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने आमजन से भी विशेष अवसरों पर न्योता भोज देने का आग्रह किया है।
अब तक बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत केवल दाल, सब्जी, चावल परोसी जाती थी, लेकिन अब इन स्कूलों के बच्चों को स्वादिष्ट और पोषणयुक्त भोजन परोसने के लिए न्योता भोज की शुरुआत की गई है. इस न्योता भोज को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
संकलनकर्ता – प्रभात मोहंती
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216608
Total views : 8258519