ताजा खबर
ईपीएफओ सदस्यों को बड़ी राहत : अब भविष्य निधि खाते से निकाल सकेंगे 100 प्रतिशत राशि मुंगेली भाजपा में मंडल मीडिया प्रभारियों की बैठक संपन्न: मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का निर्देश सरगांव क्षेत्र में भारी बारिश का कहर: धान फसलें बर्बाद, किसानों की उम्मीदें धूल में मिलीं.. BIG BREAKING: बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस से RPF ने बरामद किए 3.37 करोड़ के सोना-चांदी के जेवर — नागपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई! झारखंड विधायक जनार्दन पासवान ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से की सौजन्य भेंट — शहरी विकास की नई दिशा पर हुई गहन चर्चा ‘सुशासन संवाद’ में गूंजा डिजिटल बदलाव का मंत्र — CM विष्णुदेव साय बोले, “नवाचार जनता के जीवन को सरल बनाने का माध्यम बने

सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों सहित
पदाधिकारियों ने माना सभी का आभार

बालोद, जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज आयोजित जिला पंचायत बालोद के सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सहित विभिन्न विभागों के सभापति एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के विशेष पहल पर जिला पंचायत बालोद के पदाधिकारियों के कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में उनके उल्लेखनीय कार्यों के सम्मान में आयोजित इस सम्मान समारोह के अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौजे के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सहित सभी पदाधिकारियों ने जिला पंचायत सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा, पे्रम, सहयोग एवं सद्भावना तथा पूरे कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन सहित जिला पंचायत एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग की भी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान सामान्य सभा के अलावा जिला पंचायत के सभी बैठकें शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी मुक्तकंठ से सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के पहल पर आयोजित इस सम्मान समारोह की भी सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी सहित सभी सदस्यों का शाॅल-फल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने कहा कि जिला पंचायत बालोद द्वारा हमारे कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में हम सभी पदाधिकारियों के सम्मान के अभिनव परंपरा शुरूआत की गई है वह वास्तव में अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे पूरे कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत बालोद के सभी सभा, सम्मेलन एवं आयोजन एक पारिवारिक वातावरण में शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ वह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जिला पंचायत के पदाधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह के आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी ने आज आयोजित सम्मान समारोह की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी जिला पंचायत के पदाधिकारीगण आपसी समन्वय एवं भाईचारा के साथ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के बदौलत जन सेवा के पूनीत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने संपूर्ण कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों के उल्लेखनीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

उन्होंने कहा कि आप सभी से मिल सहयोग की बदौलत हम सब अधिकारी-कर्मचारी शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के पदाधिकारियों के द्वारा आपसी भाईचारा, पे्रम सौहार्द्र का जो मानक स्थापित किया है। वह आने वाले समय के लिए मिल का पत्थर बनकर सभी को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य होरालाल रावटे, ललिता पिमन साहू, कृतिका साहू, चंद्रप्रभा सुधाकर, मधु सुकृत साहू सहित विभिन्न विभागों के सभापति, सदस्यों के अलावा बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर पूरे कार्यकाल को यादगार एवं चिरस्मरणीय बताया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत आकाश सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।जिला मुख्यालय बालोद में वनरक्षक पद पर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया प्रारंभ

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment