जिले में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का किया जाएगा आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जिले में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का किया जाएगा आयोजन
युवा उत्सव के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक

बालोद: जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दिसंबर माह में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पूजा बंसल ने बताया कि जिले में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन 02 चरणों में आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर 05 एवं 06 दिसंबर 2024 को एवं द्वितीय चरण में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 09 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि युवा उत्सव 2024-25 के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2024 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की ईच्छुक युवा-युवती संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बालोद में निर्धारित तिथि तक उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। युवा उत्सव में सम्मिलित होने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। श्रीमती बंसल ने बताया कि प्रतिभागियों को आयु के संबंध में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा।

विकासखण्ड स्तर से चयनित प्रतिभागी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही रॉकबैंड विधा के प्रतिभागी निर्धारित तिथि तक पंजीयन कर सीधे जिला स्तर युवा उत्सव में शामिल हो सकते हैं। रॉकबैंड के दल में प्रतिभागियों की संख्या अधिकतम 10 होगी। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 आयोजन का स्थान एवं अन्य विस्तृत जानकारी संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पूजा बंसल ने बताया कि युवा उत्सव में विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

युवा उत्सव कार्यक्रम में सांस्कृति कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत तथा लाइफ स्कील के अंतर्गत कहानी लेखन चित्रकला में वक्तृत्व कला, कविता एवं तात्कालिक भाषण, थिमैटिक विधा में विज्ञान मेला तथा युवा कृति के अंतर्गत हस्तशिल्प, टेक्सटाइल एवं कृषि उत्पादन आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा जिला एवं राज्य स्तर पर राॅकबैंड का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में संपूर्ण जानकारी सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय बालोद से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।जिला मुख्यालय बालोद में वनरक्षक पद पर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया प्रारंभ

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *