जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र बिलासपुर, 25 नवम्बर 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। 

साप्ताहिक जनदर्शन में सीपत के रलिया गांव के किसानों ने एनटीपीसी सीपत के राखड़ बांध न0 3 से निकलने वाले पानी से खेतों में दलदल होने की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहंुचे। कलेक्टर ने किसानों की समस्या का समाधान करने आवेदन एसडीएम मस्तूरी हो भेजा। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम हिर्री निवासी श्री रामायण साहू ने पटवारी द्वारा धान का रकबा काटने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम मस्तूरी को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम महमंद में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत कलेक्टर से की गई। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे।

तखतपुर के ग्राम भरारी की श्रीमती कीर्ति ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर शौचालय निर्माण की राशि दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने जिला पंचायत को उनका आवेदन सौंपकर निराकरण करने के निर्देश दिए। बिलासपुर तहसील के महमंद गांव में अवैध निर्माण की शिकायत की गइ। बिना लेआउट और लाईसेंस के ठेकेदार द्वारा अवैध प्लॉटिंग किया जा रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। धान खरीदी के संबंध में रकबा घट जाने की कई किसानों ने शिकायत की। उन्होंने तहसीलदारों को उनका आवेदन भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *