शरीर में विटामिन B-12 की कमी तेजी से कम हो जाएगी अगर आप ये अंडे खाते हैं

शरीर में विटामिन B-12 की कमी तेजी से कम हो जाएगी अगर आप ये अंडे खाते हैं
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Vitamin B-12 सामग्री: विटामिन बी-12 एक आवश्यक पोषक तत्व है जो शरीर को रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, नर्व्स को स्वस्थ रखता है और शरीर को एनर्जी बनाने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी से थकान, कमजोरी, नसों में झनझनाहट और बुरी याददाश्त हो सकती है।Experts कहते हैं कि विटामिन बी-12 की कमी को आसानी से भर सकते हैं, अगर आप एक अच्छा आहार और एक हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन खाते हैं।

विटामिन B12 की आवश्यकता क्यों है?

विटामिन बी-12 शरीर में डीएनए की ग्रोथ और खून बनाने में मदद करता है। यह नर्व सेल्स को बचाता है। इसकी कमी से खून की कमी हो सकती है, जो एनीमिया, सेल डैमेज, थकान, हाथ-पैरों में सुन्नता और डिमेंशिया को जन्म दे सकती है। यह अक्सर मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी का खतरा अधिक होता है। अंडे भी विटामिन बी-12 से भरपूर हैं। विशेष रूप से, इसका पीला हिस्सा बी-12 का पूरा तत्व है। मगर यदि आप उनमें से हैं जिन्हें जल्दी से जल्दी शरीर में इस विटामिन की कमी को दूर करना है, वे अंडों के साथ कुछ अन्य चीजों को भी खा सकते हैं। अंडों के ये हेल्दी कॉम्बिनेशन आपके शरीर के लिए काफी बेनेफिशियल होगा।

अंडे के साथ इन चीजों को करें मिक्स

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

अंडे के साथ पालक का सेवन करने से शरीर को आयरन और फोलिक एसिड मिलता है, जो विटामिन बी-12 के अवशोषण में सहायता प्रदान करते हैं। आप पालक को अंडे की भुर्जी या ऑमलेट के साथ शामिल करके खा सकते हैं।

2. डेयरी आइटम्स

अंडे के साथ दूध, दही या पनीर का सेवन करने से शरीर को एक्स्ट्रा कैल्शियम और बी-12 भी मिलता है। इस हेल्दी मिक्सअप को आप ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। अंडों और दूध को मिलाकर हेल्दी पैनकेक्स बनाए जा सकते हैं।

3. मशरूम

मशरूम विटामिन-डी का सोर्स है, जो शरीर में विटामिन बी-12 के विकास को बढ़ाने में मदद करता है। अंडे और मशरूम का ऑमलेट या भुर्जी एक टेस्टी और न्यूट्रिशन से भरा विकल्प है, जो नियमित खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-12 प्रदान कर सकता है।

4. मछली और चिकन

जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे अंडे खाते ही होंगे। मगर ये लोग अंडे के साथ सैल्मन, ट्यूना या चिकन जैसे अन्य मांसाहारी फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं। ये विटामिन बी-12 और प्रोटीन दोनों ही आपके शरीर को प्रदान करेंगे। चिकन सूप के साथ अंडों को मिक्स करके खा सकते हैं।

5. फोर्टिफाइड अनाज और नट्स

फोर्टिफाइड अनाज, सोया मिल्क, और नट्स जैसे कि अखरोट और बादाम के साथ अंडे का सेवन शरीर को विटामिन बी-12 की कमी से दूर करने में आपकी मदद करेगा। आप नाश्ते में बॉइल एग्स के साथ भिगोएं हुए नट्स का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहे, जिन लोगों में विटामिन बी-12 की ज्यादा कमी है, वे डॉक्टर की सलाह से बी-12 सप्लीमेंट्स लें सकते हैं।मार्गशीर्ष मास में करेंगे इन चीजों का दान तो जिंदगीभर झेलनी पड़ेगी पैसों की किल्लत

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *