Business आइडियाज : इस उत्पाद की मांग दुनिया भर में है, आप जल्द ही करोड़पति बन जाएंगे, बस ऐसे शुरू करें

व्यापारिक विचार: इस उत्पाद की मांग दुनिया भर में है, आप जल्द ही करोड़पति बन जाएंगे, बस ऐसे शुरू करें
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Business आइडियाज : इस उत्पाद की मांग दुनिया भर में है, आप जल्द ही करोड़पति बन जाएंगे, बस ऐसे शुरू करें

आपके पास एक बिजनेस आइडिया है अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि किसी भी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए बहुत सारे पैसे की आवश्यकता होती है।

लेकिन हम एक ऐसे व्यवसाय के बारे में आपको बताने वाले हैं। जिसमें आप कम पैसे का निवेश करके कुछ दिनों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह टिश्यू पेपर या पेपर नैपकिन बनाने का व्यवसाय है। इस व्यवसाय को शुरू करने में सरकार भी सहयोग कर रही है। पेपर नैपकिन बनाने की मैन् युफैक् चरिंग यूनिट लगाकर बड़ा पैसा कमाएंगे।

बता दें कि आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में टिश्यू पेपर यानी नैपकीन का इस्तेमाल बहुत अधिक होने लगा है। आम तौर पर एक टिश्यू पेपर का इस्तेमाल हाथ मुँह साफ करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग इन दिनों करीब हर जगह जैसे रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा, ऑफिस, अस्पताल में किया जाता है।

टिश्यू पेपर के बिजनेस में कितना करें निवेश?

अगर आप पेपर नैपकिन यानी टिश्यू पेपर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं तो करीब 3.50 लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। इतने पैसे होने के बाद किसी भी बैंक के पास मुद्रा स्‍कीम के तहत लोन के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 3.50 लाख रुपये आपके पास होने के कारण बैंक से आपको लगभग टर्म लोन के तौर पर करीब 3.10 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 5.30 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।

टिश्यू पेपर के बिजनेस से कमाई

साल में 1.50 लाख किलोग्राम पेपर नैपकिन का उत्पादन किया जा सकता है। इसे लगभग 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच सकते हैं। यानी कि आप साल भर में करीब 97.50 लाख रुपये का टर्नओवर कर सकते हैं। अगर इसमें सारे खर्च निकाल दें तो करीब 10-12 लाख रुपये सालाना बचत हो सकती है। वहीं मल्टीनेशनल कंपनी से भी अपने नैपकिन को बेचने के लिए टाई अप कर सकते हैं। इस तरह एक महीने में ही लागत कास्ट को निकालकर 1 लाख रुपये तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं। इससे आप धीरे-धीरे सारे लोन को भी चुका सकते हैं।

मुद्रा योजना के तहत करें अप्लाई

इसके लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें ये डिटेल देनी होगी। नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती है। लोन का अमाउंट आसान किश्तों में लौटा सकते हैं।मार्गशीर्ष मास में करेंगे इन चीजों का दान तो जिंदगीभर झेलनी पड़ेगी पैसों की किल्लत

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *