धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में दिखा भारी उत्साह कलेक्टर ने किसानों का किया स्वागत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी
इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर शुरू की धान तौलाई

जे के मिश्र / बिलासपुर, 14 नवंबर 2024 /जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान का हरदीकला खरीदी केन्द्र में शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर किसान श्री भुजबल यादव द्वारा लाए गए धान की तौलाई की। कलेक्टर ने यादव सहित खरीदी केन्द्र में उपस्थित अन्य किसानों का स्वागत किया।


कलेक्टर ने धान बेचने आए किसान भुजबल यादव, श्री ओमकार प्रसाद, शिव कुमार यादव सहित अन्य किसानों से केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किया गया टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए टोकन कटाने की सुविधा मिली है जो बहुत उपयोगी है। लम्बी लाईन से हमें राहत मिली है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे आसानी से अपना धान बेच पा रहे हैं। हरदीकला उपार्जन केन्द्र में धान बेचने के लिए 5 किसानों ने टोकन कटवाया था। भुजबल यादव 125 बोरो में 50 क्विंटल धान लेकर आए थें। उनका पूरा धान खरीद लिया गया। कलेक्टर ने नमी का परीक्षण करने के बाद इसकी तौलाई करवाई। हरदीकला समिति में 1166 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। इस समिति में बसिया, हरदीकला और कोरमी गांव के किसान अपना धान बेचने आते हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इस दौरान एसडीएम बिल्हा बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *