बेलगहना में मनाया जायेगा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस बैठक से नदारद सीएमओ को नोटिस बैठक आज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र /बिलासपुर, कोटा विकासखंड के ग्राम बेलगहना में 15 नवम्बर को जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा। केंद्रीय आवासन व शहरी विकास मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में आयोजन की तैयारी की समीक्षा की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन का जीवंत प्रसारण बड़े एलईडी पर देखने का मौका मिलेगा। विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल को आयोजन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएम जनमन योजना की जिले की उपलब्धियों को प्रमुखता से स्टॉल में प्रदर्शित किया जाएगा।


कलेक्टर शरण ने बैठक में रतनपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के एल निर्मलकर को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बिना अनुमति लिए वे टीएल बैठक से नदारद थे। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृत लोगों को आर्थिक सहायता देने के लंबित मामलों को टीएल पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए। पीड़ित व्यक्ति के परिवार को 4 लाख की आर्थिक मदद दी जाती है। एसडीएम को विलंब का कारण बताना होगा। सहकार से समृद्धि योजना के तहत वन, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की प्राथमिकता से समिति गठित करने को कहा गया है। पशु आश्रय स्थल के कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन सहित विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। पुराने वाहनों की नीलामी की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *