इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ,पढ़िये आज 11 नवम्बर का राशिफ़ल ..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Ankita Virendra Pashine
Cs, LLb, MBA , Astrologer
8309950170
8839986176

Monday  11 November, 2024
जय श्री महाकाल ।।।
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:26 रहेगा।
आज के दिन का राहुकाल 7.30 AM to 9 AM

आज का राशिफल (11.11.2024)

1. मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आप अपनी फैमिली के साथ आनंदपूर्वक बिताएंगे। नौकरी या व्यवसाय में नई संभावनाओं के संकेत हैं। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

2. वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

पैसों के मामलों में आज थोड़ा भ्रम की स्थिति रह सकती है। महिलाएं आज भावुक हो सकती हैं। मेहनत के बल पर सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: व्हाइट

शुभ अंक: 4

3. मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

पैसे के मामले में आज सोच-समझकर निर्णय लें। कुछ परेशानियां दिन में आ सकती हैं, लेकिन शाम 6 बजे के बाद स्थितियों में सुधार होगा।

शुभ रंग: व्हाइट, रेड

शुभ अंक: 3

4. कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज मेहनत से भरा दिन रहेगा। दिन भर कामकाज में व्यस्त रहेंगे, और नई योजनाओं पर विचार करेंगे।

शुभ रंग: रेड

शुभ अंक: 3, 21

5. सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। अपनी मेहनत से कार्यों को सफल बनाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

6. कन्या राशि (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज किसी बात को लेकर मन व्यथित हो सकता है। कोई बात आपको चुभ सकती है। लड़ाई-झगड़े से बचें।

शुभ रंग: व्हाइट

शुभ अंक: 4

7. तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से संतुष्टि प्रदान करेगा, लेकिन कुछ मतभेद हो सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 1, 19

8. वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिनभर आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। प्यार की कमी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी ब्ल्यू

शुभ अंक: 7

9. धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

यात्रा की योजना बन सकती है। आप दिन भर उत्साहित रहेंगे और नए प्लान्स बनाएंगे।

शुभ रंग: व्हाइट

शुभ अंक: 3

10. मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज अपने जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इससे बचें। कामकाज में ज्यादा मेहनत का दिन रहेगा।

शुभ रंग: वॉयलेट

शुभ अंक: 5, 14

11. कुंभ राशि (ग, गो, सा, सू, से, सो, दा, दी)

आज मन में चिंता बनी रह सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति में सुधार होगा। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

शुभ रंग: मेंहदी ग्रीन

शुभ अंक: 4

12. मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताएंगे। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग: ग्रीन

शुभ अंक: 1

टिप ऑफ द डे:
आज के दिन शिव जी का जलाभिषेक करें और 108 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी और सभी चिंताएं दूर होंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment