
देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
लोरमी- नवचेतना पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबघट्टी के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतिभाएं निखारने के उद्देश्य से दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कोरबा के सर्वमंगला, सेतरेंगा बांध एवं जांजगीर-चाम्पा के मड़वारानी पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। तथा उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किए।
ये छात्र-छात्राओं के आकर्षण के प्रमुख केंद्र रहे। इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उन स्थानों का भ्रमण कराना है जिनको बच्चे पुस्तकों में पढ़ते हैं विशेषकर विज्ञान व इतिहास से संबंधित ज्ञान में वृद्धि करना था। संस्था के प्राचार्य अर्चना कश्यप ने बताया कि हम समय-समय पर विद्यार्थियों को स्थानीय व दूरस्थ स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करवाते हैं।
स्कूलों में शिक्षा व गुणवत्ता लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास विकास के लिए कार्य करता है। व्याख्याता देवप्रकाश राजपूत ने बच्चों को भ्रमण कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देकर कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में नई-नई जगह घूमने भी चाहिए ताकि हमें सभी जगह का ज्ञान रहे।
स्थलों पर पहुंच कर बच्चों ने ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को जाना। भ्रमण के दौरान बच्चों के मन में स्थलों के बारे में जानने उत्सुकता व जिज्ञासा रही। विद्यार्थियों ने बताया कि इतिहास में धार्मिक स्थल हम किताबों में देखते थे आज उन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखा और उन्हें बहुत आनंद लिया ऐसे भ्रमण समय-समय पर होते रहना चाहिए।
इस दौरान शिक्षक नरेश कश्यप, हेमप्रकाश कश्यप, अश्वनी साहू, शेष कुमार पाण्डेय, उमा ध्रुव, देवीरानी यादव, प्रीति साहू, यशोधरा साहू , रोशनी कश्यप एवं गंगा साहू मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159392
Total views : 8182178