छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन देश के श्रेष्ठ संगठनों में शुमार है – प्रदीप मित्तल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संगठन के नए पदाधिकारीयो को राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल ने दिलाई शपथ : डॉ अशोक ने ली प्रांतीय अध्यक्ष पद की शपथ

प्रांतीय बैठक में अनेक विषयों पर लिए गए निर्णय: समाज के बच्चों के विवाह 25 वर्ष की उम्र के पूर्व करने पर बनी सहमति

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के नए पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह 8 नवंबर को रायपुर के एस एन पैलेस में संपन्न हुआ । शपथ अधिकारी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने शपथ ग्रहण के पूर्व उपस्थित सामाजिक बंधुओ , मातृ शक्ति एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन देश के श्रेष्ठ संगठनों में शुमार है , विगत माह संगठन की राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन को देशभर में सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया था।

इस प्रांत में लगातार सेवा के कार्य , प्रांतीय बैठके एवं भगवान अग्रसेन के 18 गोत्रों पर आधारित 18 विभिन्न विषयों में अग्र अलंकरण पिछले 8 वर्षों से लगातार संपन्न होने पर यह सम्मान प्रांतीय संगठन को प्रदान किया गया था । उन्होंने कहा कि मेरा इस प्रांत के साथ विशेष लगाव है , जब भी आवश्यकता होती है मैं मात्र एक दिवस की सूचना पर प्रांतीय संगठन के कार्यक्रम में उपस्थित होता रहा हूं ।

श्री मित्तल ने कहा कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में जिओ गीता का कार्यक्रम पिछले वर्ष संपूर्ण विश्व में गीता जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ था । इसमें लगभग ढाई करोड़ लोगों ने सहभागिता की थी , इस वर्ष भी 11 दिसंबर को पूरे विश्व में सुबह 11:00 बजे एक साथ गीता जी का तीन श्लोक पढ़ा जाएगा , जिसमें पांच करोड़ लोगों के भाग लेने का अनुमान है , इसके लिए पूरे भारतवर्ष के साथ ही विश्व के अनेक देशों में बैठके आयोजित हो रही है । समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस आयोजन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना चाहिए ।


अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रांतीय मुख्य संरक्षक सियाराम अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन सेवा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आवश्यकताओ के अनुरूप सहायता प्रदान करते आ रहा है अब समाज को कुछ सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आना चाहिए ।


नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के पूर्व निवृत्तमान प्रांतीय महामंत्री मनोज अग्रवाल ने अपने पिछले तीन वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां से अवगत कराते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से ही सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं । निवृतमान प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने पिछले तीन वर्षीय कार्यकाल में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि संगठन में केवल अध्यक्ष अकेला कुछ नहीं कर सकता है , प्रत्येक कार्य में सफलता तभी मिल पाती है जब संगठन का एक-एक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जुटता है । पिछले तीन वर्ष में जितने भी आयोजन संपन्न हुए है उसका सारा श्रेय पूरी कार्यसमिति को है ।


समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बसना के विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि समाज की शक्ति, उसके संगठन में निहित है । छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन समाज सेवा के जो कार्य कर रहा है वह अभिनंदनीय है ।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने नवीन कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल को सबसे पहले शपथ दिलाई । डा.अशोक अग्रवाल ने परमपिता परमेश्वर एवं भगवान अग्रसेन के नाम पर शपथ ग्रहण की।


इसके पश्चात प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी एवं प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र अग्रवाल ( राजू ) तथा सुनील रामदास अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री पद की शपथ संजय अग्रवाल रायपुर कोषाध्यक्ष पद पर पंकज किरतुका दुर्ग, महिला प्रांतीय अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, महिला चेयरमेन हेमलता मित्तल दुर्ग, महिला महामंत्री निधि अग्रवाल रायपुर, युवा अध्यक्ष आशीष सेक्सरिया को डॉ अशोक अग्रवाल ने शपथ दिलाई। फिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री , संगठन मंत्री, प्रचार प्रसार मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ लेने के पश्चात डा. अशोक अग्रवाल ने अपने पहले उद्बोधन में कहा कि संघठन के वरिष्ठ सदस्यो के मार्गदर्शन में सभी छोटे – बड़े सदस्य का सहयोग एवं सुझाव लेकर कुछ नया एवं अच्छा से अच्छा कार्य करने का प्रयास करेंगे । उन्होंने उन पर विश्वास व्यक्त करते हुए इस बड़ी जिम्मेदारी को सौंपने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।
संस्था के उपाध्यक्ष अशोक लोहिया राजनांदगांव ने बताया कि , छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ की दो अग्रवाल विभूतियां को सम्मानित किया गया था । जिसमें महाराजा अग्रसेन सम्मान के लिए सियाराम अग्रवाल एवं भामाशाह सम्मान के लिए सुभाष चंद्र अग्रवाल को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया । प्रांतीय बैठक में भी उक्त दोनों सम्मानित महानुभावो का सम्मान संगठन द्वारा शाल , श्रीफल भेंट कर किया गया ।
प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रभारी ज्योति अग्रवाल ने बताया कि, दोपहर लंच के पश्चात, द्वितीय सत्र में प्रांतीय बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रूप से 18 विषयों पर 18 आयोग बनाने पर चर्चा हुई ।
1.कैरियर काउंसलिंग आयोग: स्वजातीय बच्चों के लिए कैरियर काउंसिलिंग के लिए कार्ययोजना बनाई गई , स्वाति सुरेश मुरारका को जिम्मेदारी दी गई ।
2.जनगणना आयोग:
पूरे प्रांत के अग्रवाल परिवारों की जनगणना के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हुआ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनारायण अग्रवाल बसना एवं जनगणना आयोग के अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल बागबाहरा को प्रदेश में समाज की जनगणना की जवाबदारी सौंपी गई।
3.अयोध्या यात्रा एवं विदेश यात्रा : आगामी माह में अयोध्या धाम की यात्रा का प्रस्ताव सर्वसम्मति स्वीकृत किया गया एक पूरी स्पेशल ट्रेन लेकर जाने का निर्णय लिया गया । विदेश यात्रा के लिए भी विस्तृत चर्चा हुई आगामी महीना में संगठन की एक विदेश यात्रा भी प्रस्तावित कर स्वीकृत की गई, इसके प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल राजू बनाए गए ।
4.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए बिलासपुर की सपना सराफ ,
5.धार्मिक आयोजन आयोग के चेयरमेन पद पर रायपुर की श्रीमती संगीता सरावगी और वाइस चेयरमैन के पद पर रायपुर की राजश्री योगी अग्रवाल
6.युवा खेलकूद आयोग की जवाबदारी रायपुर के दीपक बिंदल और कृति अग्रवाल अग्रवाल बिल्हा
7.महिला सशक्तिकरण आयोग के चेयरमैन पद पर, अग्र ज्योति पुरस्कार 2023 प्राप्त बिलासपुर की पायल लाठ
8.अग्र अलंकरण आयोग के चेयरमेन पूर्ववत डॉ अनीता मोहनलाल अग्रवाल एवं को अध्यक्ष वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल रायपुर एवं डॉ निर्मल अग्रवाल रायपुर बनाए गए पिछले आठ अग्र अलंकरण का सफल संयोजन करने के लिए, उन्हें करतल ध्वनि से बधाई दी गई।
9.मंगल परिणय आयोग
के संयोजक के रूप में कोरबा की शोभा केडिया का अब तक पिछले 7 वर्षों में लगभग 800 वैवाहिक संबंध तय करने में सफलता प्राप्त करने पर करतल ध्वनि से धन्यवाद देते हुए पुनः उन्हें चेयरमेन नियुक्त किया गया।
10.इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी आयोग चेयरमैन रायपुर के अंकित अग्रवाल रायपुर
11..सदस्यता विस्तार आयोग: के लिए अनेक सदस्यो ने अपने विचार रखे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा और सचिव विनोद अग्रवाल तर्रा इसके चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाए गए ।

  1. शिक्षा एवं चिकित्सा सहायता आयोग की चेयरमैन शशि अग्रवाल , रायपुर को मनोनीत किया गया ।
  2. रक्तदान आयोग में भारती मोदी , बिलासपुर को जिम्मेदारी दी गई ।
  3. नेत्रदान व देहदान जागरूकता आयोग : इस आयोग के लिए नाम आमंत्रित किया गया । नाम की घोषणा बाद में की जाएगी । इसी विषय पर प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जानकारी दी कि समाज के वरिष्ठ सदस्य दुर्ग के रेखचंद जी अग्रवाल ने देहदान की घोषणा की थी , उनका देहावसान होने पर परिजनों ने उनकी देह का दान कर समाज में अनुकरणीय कार्य किया था , इस नेक कार्य के लिए समग्र अग्रवाल समाज उन्हें सदैव नमन कर याद करता रहेगा ।
    अन्य 04 आयोग पर विस्तृत चर्चा कर आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
    बैठक में राजनैतिक क्षेत्र में समाज की हिस्सेदारी बढ़ाए जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया , राज्य अलंकरण के दौरान सियाराम अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान और सुभाष अग्रवाल को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदान करने के लिए राज्य शासन का संगठन ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए, शीघ्र ही प्रदेश के मंत्रिमंडल में कम से कम एक अग्रवाल विधायक को सम्मिलित करने हेतु , पुरजोर मांग रखी, शीघ्र ही समाज का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इस विषय पर मिलेगा । बैठक में बच्चों के विवाह की उम्र 25 वर्ष करने के लिए सहमति हुई । इसके अलावा अन्य विषयों पर भी मनन कर अगली बैठक में निर्णय लिए जाने हेतु सहमति हुई ।

  4. बैठक का संचालन नव मनोनीत महामंत्री संजय अग्रवाल ने , आभार प्रदर्शन चेयरमेन अशोक मोदी कोरबा ने किया । आभार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रगान हुआ एवं पिछली प्रांतीय बैठक के पश्चात प्रदेश के दिवंगत हुए सदस्यों की दिव्य आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की गई, तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने सभा समाप्ति की घोषणा की । कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ की अनेक अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष , महामंत्री सहित उनके पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे, लगभग 80 पदाधिकारीयो ने इस अवसर पर शपथ भी ली। कार्यक्रम आयोजन के लिए एस एन पैलेस परिवार का , सुबह के जलपान की व्यवस्था , भगवान अग्रसेन एवं माता माधवी के आकर्षक रंगीन चित्र के डॉक्टर नंदकिशोर सूरजभान अग्रवाल परिवार तथा दोपहर के सुस्वादिष्ट भोज के लिए हनुमान परिवार का , प्रतिभागियों के लिए शानदार किट की व्यवस्था के लिए कृष्णा ग्रुप कोरबा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *