Petrol Diesel Price Today: पेश हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम; फटाफट चेक करें आपके शहर में क्या है रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल के दाम एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. ऐसे में तेल कंपनियों हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. आज यानी 09 नवंबर, 2024 के अपडेट के मुताबिक, शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 है. कल से कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले महीने की तुलना में भी पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव किए जाते हैं. इसे डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग कहा जाता है.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कई वजह से प्रभावित होती है जैसे ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें, रुपये से अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर, युद्ध जैसे भू-राजनीतिक जोखिम जो बाजार में असंतुलन पैदा कर सकते हैं, आपूर्ति-श्रृंखला के मुद्दे और भी कई. इसके अलावा, घरेलू परिस्थितियां जैसे उत्पाद शुल्क या राज्य करों में बदलाव, मांग में बदलाव भी पेट्रोल की कीमतों को प्रभावित करते हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों की गणना करते समय सकल रिफाइनिंग मार्जिन और डीलर कमीशन को भी ध्यान में रखा जाता है.

नवंबर 2024 में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत

खुली कीमत ₹94.77 और बंद कीमत ₹94.77 है. अभी तक नवंबर 2024 में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें ₹94.77 के आसपास ही रहीं है. जबकि, डीजल प्रति लीटर 87.67 रुपए है. इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर की कीमत 103.44 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 89.97 रुपए है. वहीं, कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का भाव 91.76 रुपए है. आखिर में चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल का दाम 100.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.39 रुपए प्रति लीटर है.

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट!

देश में पेट्रोल-डीजल पर राज्य स्तर पर लगने वाले अलग-अलग टैक्स के कारण कई शहरों में इनकी कीमतों में काफी बदलाव होता है. ऐसे में अगर, आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमत जानना चाहते हैं, तो इसके लिए एसएमएस की मदद ले सकते हैं. जहां पेट्रोल कंपनियां जैसे कि इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने शहर का आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजकर आसानी से अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *