छत्तीसगढ़ में रहने वाले झारखंड और महाराष्ट्र के वोटरों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

जे के मिश्र । छत्तीसगढ़ में रह रहे झारखंड और महाराष्ट्र के श्रमिक मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है। उनके गृह राज्य में चुनाव के दौरान मतदान के लिए उन्हें सवैतनिक अवकाश मिलेगा। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को तथा महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के श्रमायुक्त ने सवैतनिक अवकाश देने के आदेश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य होने की वजह से झारखंड और महाराष्ट्र के कई लोग यहां काम करते हैं। ये श्रमिक विभिन्न निजी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रमों और व्यावसायिक संस्थानों में कार्यरत हैं। ऐसे सभी श्रमिकों को उनके गृह राज्य में चुनाव के दिन सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *