गरिमामय वातावरण में हुआ जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम में गरिमामय वातावरण में हुआ।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। स्कूली विद्यार्थियों, स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में विधायक मोहले ने जिले के नागरिकों को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य उत्तोरत्तार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 01 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना, तब से अब तक 24 साल पूरे हो गए हैं। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रेल मार्ग जैसी बुनियादी और अधोसंरचनाओं का निर्माण तेजी से हो रहा है। धान खरीदी की मजबूत व्यवस्था, सभी तक राशन की पहुंच, किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साय सरकार ने मात्र 10 महीनों के अल्प समय में मोदी के अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है। किसानों को बकाया बोनस का भुगतान किया गया

।


 विधायक मोहले ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में हर महीने 70 लाख माताओं-बहनों को एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक 09 किश्तें दी जा चुकी हैं।  राज्य के 18 लाख जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार ने अपने गठन के दूसरे ही दिन कैबिनेट में निर्णय ले लिया था।

अब केन्द्र सरकार द्वारा भी योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 08 लाख 46 हजार 931 आवासों की स्वीकृति दे दी गई है।  युवाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके रोजगार के लिए भी ज्यादा से ज्यादा अवसरों का निर्माण किया जा रहा है।

पिछले 10 महीनों में राज्य में 07 हजार से ज्यादा शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते हुए शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया गया है।  प्रदेश में तेजी से तैयार हो रहा  प्रदेश में हवाई नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है

कलेक्टर राहुल देव ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा बहुत सुंदर झॉकी और आकर्षक स्टॉल बनाया गया है। आज का दिन हमें छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति अपनी कृतज्ञता को दिखाने का अवसर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण पर प्रकाश डाला। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को और मजबूत बनाने और नए दशा दिशा देने बढ़िया कार्य करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि हम सभी के बेहतर कार्य से हमारा राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष संतु लाल सोनकर, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी एवं अम्बालिका साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  पवन पाण्डेय ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, अपर कलेक्टर  निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, संयुक्त कलेक्टर  जी. एल. यादव एवं  गिरीश रामटेके, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, उमाशंकर साहू, मुंगेली एसडीएम पार्वती पटेल, डिप्टी कलेक्टर  अजय शतरंज सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।   जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक  अशोक सोनी ने मंच संचालन किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें पुलिस विभाग से 03, राजस्व विभाग से 04, स्वास्थ्य विभाग से 03, जिला कार्यालय से 02, खाद्य विभाग से 02, वन विभाग से 02 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 02, आदिवासी विकास विभाग से 01, शिक्षा विभाग से 02, लोक निर्माण विभाग से 01, श्रम विभाग से 01, आयुष विभाग से 01, मछली पालन विभाग से 02, पशुपालन विभाग से 02, स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड से 02, कृषि विभाग से 01 अधिकारी-कर्मचारी शामिल है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सुपर 100 कोचिंग क्लास में उत्कृष्ट कार्य के लिए 08 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिला पंचायत द्वारा धनलक्ष्मी स्वसहायता समूह देवगांव को 15 हजार रूपए, मां दुर्गा स्वसहायता समूह नेवासपुर को 15 हजार रूपए, श्री महामाया स्वसहायता समूह सुरीघाट को 60 हजार रूपए, मां भवानी स्वसहायता समूह देवगांव को 60 हजार रूपए, श्री गणेश स्वसहायता समूह करूपान को 04 लाख रूपए और कौशल माता स्वसहायता समूह सम्बलपुर को 02.50 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।

इसी तरह 02 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति पत्र एवं 02  को आवास पूर्ण होने पर चाबी सौंपा गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को 05 आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 04 कृषकों को मसूर बीज, 02 कृषकों को चना बीज, 02 कृषकों को रिपर मशीन, वन विभाग द्वारा किसान वृक्ष मित्र योजना 02 हितग्राहियों को के तहत 16-16 हजार व 01 हितग्राही को 12 हजार रूपए का चेक, शिक्षा विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को क्रमशः श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, एम.आर.कीट व एजुकेशनल कीट, कौशल विकास योजनांतर्गत 05 हितग्राहियों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाण पत्र, खाद्य विभा द्वारा 05 लोगों को नवीन राशनकार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को क्रमशः श्रवण यंत्र, वाकर, बैसाखी, ट्रायसायकल और चेक, उद्यान विभाग द्वारा राज्य पोषित पोषण बाड़ी योजना के तहत 05 हितग्राहियों को सब्जी मिनी कीट, मछली पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन प्रसार योजना के तहत 02 हितग्राहियों को मत्स्याखेट हेतु जाल व 02 हितग्राहियों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आईस बॉक्स, नगरपालिका द्वारा पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 01 हितग्राही को 50 हजार व 03 हितग्राहियों को 20-20 हजार रूपए का चेक और अंत्यावसायी विभाग द्वारा अंत्योदय स्वरोजगार योजना के तहत 01 हितग्राही को 80 रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

मुख्य अतिथि ने किया विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विकास और निर्माण पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि मोहले, कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों ने इन स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ली।

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में  प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही 04 बच्चों को अन्नप्राशन कराया और सुपोषण टोकरी प्रदान किया। उन्होंने पुलिस विभाग के स्टॉल में साइबर अपराध रोकने के उपाय, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आदि की जानकारी ली और सेल्फी बूथ में सेल्फी खिंचाई। इसके बाद उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद, कृषि विभाग में प्रदर्शित कृषि यंत्रों, कीटनाशक छिड़काव वाले ड्रोन, पशुपालन विभाग में उन्नत नस्ल के पशु पक्षियों, मछली पालन विभाग में मत्स्य पालन की विधि, आईस बॉक्स, डबरी, उद्यानिकी विभाग में बागवानी कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में ग्राम लोहड़िया में पेयजल आपूर्ति का प्रेजेंटेशन, खाद्य विभाग में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, नमूना संग्रह, अग्रणी बैंक के स्टाल में आधार कार्ड लिंकिंग, केवाईसी प्रक्रिया, सहकारिता विभाग में सेवा, मत्स्य, बुनकर सहकारी समिति के गठन प्रक्रिया, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, उद्योग एवं अंत्यावसायी विभाग में स्वरोजगार के लिए ऋण, समाज कल्याण विभाग में विभागीय योजनाओं, कौशल विकास विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों द्वारा बनाए गए उत्पाद, नगरीय प्रशासन विभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में स्वास्थ्य जांच, पंजीयन, दवा वितरण काउंटर, आयुष विभाग में काढ़ा वितरण, शिक्षा विभाग अंतर्गत उल्लास योजना, सरस्वती साइकिल, गणवेश व पाठ्य पुस्तक, खेलकूद, श्रम विभाग में नवीन श्रमिकों का पंजीयन, वन एवं जल संसाधन विभाग में लघु वनोपज, क्रेड़ा विभाग के सौर पैनल, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, लोक निर्माण के स्टाल में सड़क जाल प्रदर्शनी और आदिमजाति कल्याण विभाग के स्टाल में जनजाति समुदाय की परंपरा, संस्कृति, खानपान का जीवंत प्रदर्शन का अवलोकन किया और जानकारी ली। कार्यक्रम के समापन में उत्कृष्ट स्टाल के लिए महिला एवं बाल विभाग को प्रथम पुरस्कार, साइबर सेल के लिए पुलिस विभाग को द्वितीय पुरस्कार और शिक्षा विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *