लोरमी में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देवेंद्र उबेजा लोरमी ब्लॉक प्रमुख/निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

लोरमी-आरोपी रामकिशुन साहू के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मोटर सायकल क्र. सीजी 28 एच 7198 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 376/24 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध आरोपी रमेश जायसवाल से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मोसा क सीजी 09 डी 4947 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 379/24 धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध आरोपीयों के कब्जे से 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 2700 रूपये, 02 नग मोटर सायकल किमती 40000/ रूपये बरामद किया गया ।

लोरमी में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध भी आबकारी एक्ट का 02 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली, भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल के मार्गदर्शन मे एवं उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही लोरमी के निर्देशन में थाना लोरमी क्षेत्र में अवैध जुआ सटटा शराब विक्री एवं शराब परिवहन पर कार्यवाही करने प्राप्त निर्देश के तारतम्य में दिनांक 22.10.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला की 01 व्यक्ति मोटर सायकल सीजी 28 एच 7198 में अवैध रूप से शराब बघनीभांव की तरफ परिवहन करते आने वाले है।

सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एंव गवाहों के रवाना होकर ग्राम कंचनपुर मोड पर घेराबंदी कर सामने से आ रही मोसा क. सीजी 28 एच 7198_को रोककर आरोपी रामकिशुन साहू पित्ता वादूराम साहू साकिन बघनीभांवर के कब्जे से 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 1300 एवं परिवहन वहन में मे प्रयुक्त मोटर सायकल किमती 25000 रूपय को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं 01 व्यक्ति मोटर सायकल सीजी 09 डी 4947 में अवैध रूप से शराब कंचनपुर से जमुनाही की तरफ परिवहन करते आने वाले है, सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एंव गवाहों के रवाना होकर ग्राम जमुनाही तिराहा पर घेराबंदी कर सामने से आ रही मोसा क. सीजी 09डी 4947 को रोककर आरोपी रमेश कुमार जायसवाल पिता लतेल राम के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 1200 एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 15000 रूपय को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया एवं लोरमी में सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालो के विरूद्ध भी 36 च आबाकरी एक्ट का 02 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, सउनि धर्मेन्द्र शर्मा प्र.आर.346 बालीराम ध्रुव, प्रआर 27 शेषनारायण कश्यप प्रआर 73 नरेश यादव आर. 101,133,281,203,208 सैनिक 83 की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *