दिल दहला देने वाली घटना : नाबालिग ने पेट्रोल डालकर मूकबधिर युवक को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सो रहे मूकबधिर युवक पर एक नाबालिग ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। युवक को गंभीर हालत में जशपुर से  रायपुर उपचार के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना पत्थलगांव के ग्राम डुडुगजोर की है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मूकबधिर युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शिकायतकर्ता प्रकाश राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बुढाडांड़ (बंगलापारा) थाना पत्थलगांव ने 22 अक्टूबर को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उसका मंझला भाई प्रेमसाय राठिया उम्र 24 वर्ष मूकबधिर है, वह 17 अक्टूबर को ग्राम डुडुंगजोर में नाटक देखने गया था और अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम डुडुंगजोर में रुका था। दूसरे दिन 18 अक्टूबर की शाम करीबन 5 बजे उसका भाई शराब के नशे में देवकरण राठिया के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया था। इस दौरान एक नाबालिग नशे की हालत में गुस्से में आकर जान से मारने की नियत से उसके भाई प्रेमसाय राठिया के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जला दिया।

मूकबधिर युवक को गंभीर हालत में तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी और मृत युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *