
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मुंगेली -जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमजनों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक का वितरण किया गया। यह पुस्तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना कहानी संग्रह पुस्तक में महिलाएं किस तरह से आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वावलंबी हो रही है, इसके बारे में जानकारी दी गई है। यह जानकारी हम सभी महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं ने कहा कि रोजगार नियोजन, सुशासन के नवीन आयाम और जनमन पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी गई है।

इसे पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है, बल्कि पी.एस.सी.,व्यापम जैसी राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने अन्य लोगों को भी इस पुस्तक के पठन-पाठन के लिए प्रेरित करने की बात कही।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8203396
Total views : 8242147