बलौदाबाजार हिंसा के मामले में विधायक देवेन्द्र यादव की न्यायिक रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आगजनी और हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक बढ़ा दी। नतीजतन, देवेंद्र यादव जेल से बाहर दिवाली नहीं मना पाएंगे। रिमांड की अवधि बार-बार बढ़ाए जाने के कारण इस साल वह जेल में ही दिवाली मनाएंगे।

66 दिनों सर जेल में बंद है  देवेंद्र यादव

बता दें कि, बलौदाबाजार हिंसा मामले में शामिल व्यक्ति 17 अगस्त से जेल में बंद है। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को अब 66 दिन हो चुके हैं। इस अवधि के बावजूद उन्हें कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सोमवार को विधायक देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बलौदाबाजार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की, जिस पर कोर्ट ने 4 नवंबर तक की मोहलत दे दी है।

रिमांड को 4 नवंबर तक बढ़ा दिया गया

देवेंद्र यादव के वकील अनादि शंकर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस ने 4 नवंबर तक रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया था। हमने इस पर आपत्ति जताई और जोर दिया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक कुल 66 दिन हो चुके हैं। इतने लंबे समय के बावजूद पुलिस केवल सबूत गढ़ने में लगी हुई है। लंबी बहस के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने देवेंद्र यादव की रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला सुनाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *