
8.28 लीटर देशी मदिरा प्लेन आरोपी जेल दाखिल
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली
मुंगेली- जिले मैं अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली राहुल देव द्वारा दिए गए निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है।
इसी तारतम्य में आबकारी वृत्त मुंगेली के आबकारी उप निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 21.10.24 दिन सोमवार को ग्राम नवागांव चीनू थाना मुंगेली में 8.28 लीटर देसी मदिरा प्लेन जप्त कर आरोपी मिथुन बंजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 25 वर्ष जाति सतनामी साकिन नवागांव चीनू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क)(च) ,34( 2 ) व 59 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी स्टॉफ हरिचरण खूंटे, जयेंद्र नन्दागौरी एवं वाहन चालक शामिल रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199361
Total views : 8237077