आत्मानंद स्कूल में सिर कुचलकर हत्या, तीन युवकों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें तीन युवकों ने मिलकर एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में फेंक दिया गया। मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे, तो इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी।

शव मिलने से फैली दहशत, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा स्थित आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में खून से लथपथ शव मिलने से लोग सहम गए। मृतक की पहचान चिंगराजपारा निवासी सत्यनारायण प्रधान के रूप में की गई, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी। मृतक के भाई सूरज प्रधान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, किसी ने सत्यनारायण के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

प्रदीप सिंह ठाकुर से विवाद के बाद हत्या का संदेह

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का चिंगराजपारा निवासी प्रदीप सिंह ठाकुर (36 वर्ष) के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया और जल्द ही मुख्य आरोपी प्रदीप सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, जांच जारी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाने के बाद हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद का परिणाम हो सकती है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की और भी जानकारियां सामने आने की संभावना है। पुलिस फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment