CG NEWS बिलासपुर में डबल मर्डर से सनसनी: सीपत में पति ने की पत्नी की हत्या, तखतपुर में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जांच की शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। एक तरफ देश और प्रदेश विजयदशमी की तैयारियों में जुटा है। शहर के सभी बजारों में दशहरा के उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई।

जानकारी के अनुसार, पहली वारदात सीपत थाना क्षेत्र में हुई जहां पति-पत्नी विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया की एक पति ने अपनी पत्नी पर टांगिया और लकड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में पति और बेटे को हिरासत में लिया है। खास बात ये है कि, पुलिस ने यह कार्रवाई महिला की छः वर्षीय बेटी के बयान के आधार पर लिया है। उसे ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया।

वहीं तखतपुर में भी एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक महिला के प्यार में बदहवास युवक ने फोन कॉल में बात नहीं करने और संबंध नहीं बनाने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक नरेंद्र सोनकर ने महिला का गला घोटकर बेरहमी से की हत्या कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी नरेंद्र सोनकर और मृतिका लता सोनकर के बीच कई महीनो से अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। तखतपुर लगे गांव ठकुरिकापा में ही दोनों निवास करते थे। आरोपी युवक और महिला पहले से शादीशुदा है और दिहाड़ी का काम करते थे। पुलिस ने बीती रात आरोपी को भागने के दौरान दबोचा है।

इन दोनों घटनाओं के अलावा मस्तूरी ब्लॉक के मल्हार चौकी क्षेत्र में एक युवक की अधजली लाश बरामद की गई है। मृत युवक की पहचान शिवराज सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक शुक्रवार शाम को घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। पतासाजी करने पर दूसरे दिन शनिवार को उसकी सड़क किनारे लाश मिली। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले में हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *