अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर :  जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र की है, जहां शनिवार सुबह ग्राम बकरकुदा सरसेनी मटिया के नहर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिली। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर, पहचान छुपाने के लिए लाश को जलाने का प्रयास किया गया है।

उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और लाश को जलाने की कोशिश भी की गई है।

मृतक के परिजन ने युवक की हत्या का शक जताया है। फिलहाल, मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान और मल्हार चौकी प्रभारी भावेश शेंडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और आगे की जांच में जुटे हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असल वजह और घटना की सही स्थिति सामने आ सकेगी।

मल्हार चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ सभी संभावित सुरागों की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment