जानें कैसा है आज का मौसम…गुजरात में हल्की बूंदाबांदी तो दिल्ली-NCR में तेज धूप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam: अक्टूबर का महीना आधा बीत चुका है लेकिन दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में गर्मी का अहसास अभी भी बना हुआ है. दिन में तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं, जिसके चलते एसी और कूलर का उपयोग अभी भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत में हल्की ठंड का अनुभव हो सकता है लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है.

आज यानी 12 अक्टूबर 2024 का मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है.

गुजरात में हल्की बूंदाबांदी

गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. विशेषकर गुजरात के दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर ने जानकारी दी है कि राजस्थान के कई इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है.

मुंबई में बारिश 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश और आंधी ने नवरात्रि उत्सव को प्रभावित किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई में शुक्रवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. अचानक बारिश ने कई लोगों को हैरान कर दिया, जिससे ‘गरबा’ नृत्य कार्यक्रमों में बाधा आई.

आगे का मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन अक्टूबर के अंत में ठंड का अहसास बढ़ने की संभावना है. ऐसे में सभी को अपनी सेहत का ध्यान रखने और गर्मियों से राहत पाने के उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *