स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा भर्ती के लिए पीएचडी धारकों ने भी दी दावेदारी, 187 पदों के लिए 40 हजार से ज्यादा आवेदन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र बिलासपुर। जिले में संचालित 21 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के 187 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस भर्ती के लिए कुल 40,800 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें पीएचडी धारक उम्मीदवार भी शामिल हैं। अब शिक्षा विभाग ने इन आवेदनों की छंटनी करते हुए पात्र और अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

आवेदन की संख्या बड़ी, 50% से कम हुए पात्र

शिक्षा विभाग ने 40 हजार 800 आवेदकों में से 20 हजार 823 उम्मीदवारों को प्रारंभिक तौर पर पात्र घोषित किया। इसके बाद विभाग ने दावा-आपत्ति के लिए आवेदन मंगाए। 221 उम्मीदवारों ने सूची में दावा प्रस्तुत किया, जिनमें से 125 उम्मीदवारों के दावे स्वीकार किए गए, जबकि 96 को अमान्य घोषित किया गया। अब कुल मिलाकर 20 हजार 937 उम्मीदवारों को पात्र करार दिया गया है। शिक्षा विभाग ने अंतरिम मेरिट सूची जारी कर दी है और 15 अक्टूबर तक फिर से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है।

योग्यता में पीएचडी धारक भी शामिल

इस संविदा भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर (अंग्रेजी माध्यम) और बी.एड. की योग्यता आवश्यक थी। सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए अंग्रेजी माध्यम में विज्ञान/गणित के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया। हालांकि, इस बार पीजी मास्टर्स और पीएचडी धारक उम्मीदवारों ने भी आवेदन किया है।

वेतनमान रहेगा आकर्षक

चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार से 38 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा, जो उनके पद और जिम्मेदारी के आधार पर निर्धारित किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *