रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: रिश्वतखोर आरक्षकों को किया सस्पेंड..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ़!रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल ने दो रिश्वतखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वतखोर आरक्षकों को सस्पेड कर दिया है। बताया जा रहा है कि पूंजीपथरा थाना में पदस्थ आरक्षकों ने ट्रक चालक को पकड़ने के बाद उससे पैसों की मांग कर रहे थे।

पैसे नही देने पर ट्रक को थाने में खड़ाकर चालक को फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। मामले की शिकायत मिलते ही एसपी दिव्यांग पटेल ने तत्काल मामले की जांच के बाद दोषी दोनों आरक्षकों को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना का है। बताया जा रहा है कि झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला संजित कुमार रवि पेशे से ट्रक चालक है। पीड़ित चालक ने बताया कि वह पूंजीपथरा क्षेत्र के उद्योगों में माल भाड़ाा के लिए ट्रक लेकर पहुंचा था।

इसी दौरान पूंजीपथरा थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और डोमन सिदार ने उसकी गाड़ी को जांच के नाम पर रोक लिया। आरोप है कि दोनों कांस्टेबल ने ट्रक चालक पर वर्दी का रौब दिखाते हुए अवैध तरीके से पैसों की डिमांड की।चालक द्वारा पैसा नही दिये जाने पर उन्होने ट्रक को थाने में अवैध रूप से जब्त कर खड़ा करवा दिया।

इसके बाद दोनों आरक्षकों द्वारा पैसा नही देने पर फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर ड्राइवर ने इस मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में कर दी। बुधवार को यह शिकायत एसपी दिव्यांग पटेल के संज्ञान में आया।

जिस एसपी ने गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काली मामले की जांच का आदेश देते हुए दोनों आरक्षको को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि मामले में शिकायत हुई थी। दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *