सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें 11 अक्टूबर का गोल्ड-सिल्वर रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Gold-Silver Price: आज सोने और चांदी के दाम में कुछ बदलाव देखने को मिला है. भारत में 22 कैरेट सोने का भाव आज 70,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि पिछले दिन यह 70,400 रुपये था, जिससे साफ है कि कीमत में हल्की कमी आई है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 76,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पहले 76,790 रुपये थी. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भविष्य में सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है.

अगर हम प्रति ग्राम की कीमत की बात करें तो आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,039 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,678 रुपये है. यह जानकारी निवेशकों और खरीददारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 70,390 रुपये है. इसी तरह, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, अयोध्या और कानपुर में भी 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम समान हैं: 70,390 रुपये (22 कैरेट) और 76,780 रुपये (24 कैरेट).

चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold-Silver Price:लखनऊ में चांदी के दामों में भी बदलाव आया है. आज एक किलो चांदी का रेट 93,900 रुपये है जबकि कल यह 94,000 रुपये था. चांदी की कीमतों में यह कमी एक राहत देने वाली खबर है. सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए ISO द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. उच्च गुणवत्ता वाले सोने के लिए ग्राहक हमेशा हॉल मार्क पर ध्यान दें.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *