छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने किया बड़े पैमाने पर तबादले, 9 न्यायिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

जे के मिश्र / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तबादलों की रफ्तार तेज हो चुकी है, और अब हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश के 9 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें न्यायिक अधिकारियों को नई जगहों पर तैनाती दी गई है।

यहां जानें किसे कहां भेजा गया है:

संतोष कुमार तिवारी: दंतेवाड़ा फैमिली कोर्ट के जज संतोष कुमार तिवारी का तबादला जशपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

लवकेश प्रताप सिंह बघेल: रायपुर में कार्यरत लवकेश प्रताप सिंह बघेल को बिलासपुर के द्वितीय फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) कोर्ट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

ज्योति अग्रवाल: कोरबा की जज ज्योति अग्रवाल का तबादला पेंड्रारोड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में किया गया है।

अच्छेलाल काछी: बिलासपुर के अच्छेलाल काछी को रायपुर भेजा गया है, जहां वे जिला न्यायालय में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे।

किरण थवाईत: पेंड्रारोड की जज किरण थवाईत का तबादला रायपुर किया गया है।

नीरू सिंह: रायपुर की नीरू सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

राहुल शर्मा: कटघोरा के न्यायिक अधिकारी राहुल शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर भेजा गया है।

सुमीत कुमार हर्षयाना: वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत सुमीत कुमार हर्षयाना का तबादला अंबिकापुर किया गया है।

लोकेश पाटले: न्यायिक अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी लोकेश पाटले का तबादला कोरबा किया गया है।

इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment