राजधानी में ओवर रेटिंग और मिलावटी शराब की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने राजधानी में पदस्थ आबकारी उपायुक्त विकास कुमार गोस्वामी को उनके पद से हटा दिया है।
उनकी जगह रामकृष्ण मिश्रा को रायपुर का मुख्य उपायुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है।
शहर में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आबकारी विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।




लोगों की शिकायतें थीं कि शहर में शराब दुकानों पर निर्धारित कीमत से ज्यादा रेट वसूला जा रहा है, और कुछ स्थानों पर मिलावटी शराब की भी बिक्री की जा रही है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने राजधानी में बड़े पैमाने पर तबादला किया है।
Author: Deepak Mittal









