आरंग। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर को निकट भविष्य में कार्गो विमान सेवा का लाभ मिलने लगेगा उद्योगपतियों, व्यापारियों को लाभ मिलेगा ही। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों को भी लाभ मिलना चाहिए ।
छग की धरती में हर तरह के खाद्यान्न फल फूल सब्जी,दूध, मछली का उत्पादन होता है। विशेषकर जंवाफूल चांवल की अनेक वेरायटी नगरी दुबराज का चांवल, जैविक चांवल का अपना स्थान है तथा केला और कटहल उत्पादन भी अच्छा हो रहा है।

किसान नेता पारस नाथ साहू, गोविन्द चन्द्राकार ने छग के शासन-प्रशासन से मांग किया है कि गुणवत्ता पूर्ण अनाज उत्पादन व निर्यात की जानकारी व तैयारी शासन को किसानों के बीच जाकर उपलब्ध करानी चाहिए जिससे हमारे प्रदेश के किसान ज्यादा से ज्यादा लाभ अर्जित कर सके।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8224931
Total views : 8269218