Navratri Weight Loss Tips : नवरात्रि व्रत में फॉलो करें ये खास डाइट, 9 दिनों में वजन होगा कम!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Navratri Weight Loss Tips: शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है, जिसमें भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते हैं. इस दौरान मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है. कई लोग इस पर्व का महीनों से इंतजार करते हैं, लेकिन व्रत के दौरान फिटनेस के प्रति चिंता भी बढ़ जाती है. खासकर, जो लोग मोटापे से परेशान हैं, वे सोचते हैं कि व्रत के दौरान ऐसा क्या खाएं कि वजन न बढ़े, बल्कि घटे. जानिए, ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ जिनसे आप व्रत के दौरान वजन कम कर सकते हैं.

वजन कम करने के लिए फलों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें. सुबह एक सेब के साथ दिन की शुरुआत करें. इसके बाद आप केला, नाशपाती, अमरूद, पपीता, संतरा और अंगूर जैसी फलों का सेवन कर सकते हैं. फलों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट को भरा रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है. पानी वाले फल तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं, इसलिए दिन में एक बार फलों का भोजन अवश्य करें.

नारियल पानी का लाभ

नारियल पानी न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह हाइड्रेटेड रहने में भी मदद करता है. सुबह एक नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, जिससे वजन तेजी से घटेगा. इसके साथ ही, नारियल पानी शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल भी प्रदान करता है, जिससे ऊर्जा मिलती है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

ड्राइफ्रूट्स का सेवन

नवरात्रि के दौरान ड्राइफ्रूट्स का सेवन करना भी फायदेमंद है. हर दिन एक मुट्ठी ड्राइफ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट और खजूर खाएं. ये शरीर को ऊर्जा देते हैं और आवश्यक विटामिन की कमी को पूरा करते हैं. ड्राइफ्रूट्स का सेवन कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है. आप चाहें तो इनका लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *