शैलेश शर्मा : घरघोड़ा / शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदाय करना, प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है।
इसी श्रृंखला में रायगढ़ जिले में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छर्राटांगर विकासखंड घरघोड़ा का लोकार्पण 2 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से वर्चुअली किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन ग्राम छर्राटांगर विकासखंड घरघोड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा जनजातीय समुदायों को 17 मंत्रालय और विभागों के माध्यम से अपनी सेवाओं व सुविधाओं द्वारा विकास की मुख्य धारा से जोडऩे हेतु ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का वर्चुअली शुभारंभ किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202404
Total views : 8240854