विकसित देश बनने में असाक्षरता बाधक,उल्लास से जगी आस – कैलाश ठाकुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव – विकसित भारत के निर्माण में असाक्षरता एक बड़ा रुकावट है जिसे उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश से निरक्षरता को जल्द ही समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है उक्त विचार भाजपा सरगांव मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा।

ज्ञात हो कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विकासखंड पथरिया में वालेंटियर के माध्यम से असाक्षर को साक्षर बनाने हेतु वालेंटियर्स का प्रशिक्षण चल रहा है।

प्रशिक्षण के पहले चरण में सेजेस सरगांव में सरगांव बालक,सरगांव कन्या, चुनचुनिया, किरना,बैतलपुर,मदकू,बासीन, खुटेरा, हिंच्छापुरी,बदरा ब के 150 स्वयं सेवी शिक्षक वालेंटियर का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश  ठाकुर अध्यक्ष भाजपा मंडल सरगांव,अध्यक्षता परमानंद साहू अध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव, विशिष्ट अतिथि रणजीत सिंह हुरा प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा,राम जुड़ावन साहू अध्यक्ष एस.एम.डी.सी. सेजेस सरगांव,संस्था प्राचार्य डॉ स्नेहलता चंद्रा थे।

प्रशिक्षण में साक्षरता असाक्षर के लिए,समाज व देश के लिए जरूरी क्यो,कक्षा संचालन, बुनियादी साक्षरता एवम संख्यात्मक ज्ञान,200 घंटे अध्यापन,जीवन कौशल विकास सहित सभी बिंदुओं पर गंभीरता से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रशिक्षण में असाक्षर हेतु संदर्शिका, कॉपी व वालेंटियर के लिए फोल्डर,पेन,कॉपी व मार्गदर्शिका का वितरण अतिथियों के हाथों वितरित किया गया है।

इस अवसर पर प्रशिक्षण के प्रभारी एबीईओ यतेंद्र भास्कर, एबीईओ एनआर ध्रुव,डीआरजी नारायणी कश्यप,प्रशिक्षक गजानन सिंगरौल,मोहन कश्यप, ईश्वर जायसवाल, अशोक सोनवानी,नीतू कौंशिक, मोतीलाल अनन्त,बलजीत सिंह कांत,प्रवीण कोशले, सीएसी रेखराम राजपूत की महती भूमिका में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *