हाथियों का आतंक जारी : सरगुजा में एक और ग्रामीण की मौत, वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सरगुजा। क्षेत्र में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन जानवरों के कारण स्थानीय लोग डरे हुए हैं। सरगुजा में हाथियों के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सरगुजा वन प्रभाग इस खतरे को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। आज हाथियों ने एक बुजुर्ग की जान ले ली और कई घरों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा कई एकड़ फसलें भी बर्बाद हो गई।

दो हाथियों ने एक व्यक्ति को मार डाला कुचलकर

बता दें कि, उदयपुर वन क्षेत्र के कोटमी गांव में बारह हाथियों के झुंड से अलग हुए दो हाथियों ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। वनकर्मियों ने मृतक के शव को जंगल से निकालकर उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक की पहचान कोटमी गांव निवासी फेकूराम के रूप में हुई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग की नाकामी के प्रति ग्रामीण अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और सुरक्षा उपायों के लिए जगह-जगह एकत्र हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बीते रविवार रात बारह हाथियों के समूह से दो हाथी अलग होकर कोटमी जंगल की ओर चले गए, जबकि बाकी दस हाथी महेशपुर जंगल में ही घूमते रहे। यह समूह 8 सितंबर से उदयपुर वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है और वन विभाग महज औपचारिकताएं पूरी करता नजर आ रहा है। आज हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वहीं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले पर टिप्पणी करने से कतराते नजर आ रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *