संयुक्त संचालक (शिक्षा) से मिला संयुक्त शिक्षक संघ,पदोन्नति, अवकाश, परीक्षा अनुमति आदि पर ज्ञापन सौंपकर निराकरण का किया मांग ….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ संभाग बिलासपुर का प्रतिनिधिमंडल संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला के नेतृत्व एवं संभाग अध्यक्ष मोहन लहरी के उपस्थिति में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आरपी आदित्य जी से गत दिवस मिलकर शिक्षक संवर्ग से संबंधित विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन सौंप चर्चा करते हुए निराकरण का मांग किया।

चर्चा करते हुए बताया कि बिलासपुर संभाग में 2022 की वरिष्ठता सूची अनुसार संभाग स्तर का पदोन्नति हुआ है। उसके बाद 2023 एवं 24 की वरिष्ठता सूची अनुसार पदोन्नति लंबित है। जिसमें सहायक शिक्षक से शिक्षक एवं शिक्षक से प्रधान पाठक माध्यमिक शाला की शीघ्र पदोन्नति किया जाए।

अनुसूची क्षेत्र में मिलने वाले 10 दिन के अतिरिक्त अर्जित अवकाश, ऑनलाइन अवकाश के पूर्व विभिन्न स्तर पर लंबित मातृत्व, अर्जित, लघुकृत, संतान पालन, मेडिकल आदि अवकाश को समय सीमा तय कर स्वीकृत किए जाने, सेवा पुस्तिका अनुसार ऑनलाइन अवकाश दर्ज करने एवं लंबित परीक्षा अनुमति आदेश को जारी करने का आग्रह किया।

जिस पर अधिकारी महोदय ने कहा कि पदोन्नति हेतु कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं वरिष्ठता सूची का कार्य चल रहा है इसके पश्चात पदोन्नति की कार्यवाही की जाएगी। ऑनलाइन एवं लंबित अवकाश के संबंध में विभाग की बैठक में निर्देश दिया जाएगा एवं संभाग से जारी होने वाला परीक्षा अनुमति लंबित नहीं है यदि किसी लंबित हो तो अवगत कराए उसे भी नियमानुसार जारी किया जाएगा।

जिला स्तर में भी परिक्षा अनुमति समय पर जारी करने का निर्देश दिया जाएगा। इस तरह चर्चा सकारात्मक रहा जिसका लाभ आने वाले समय में शिक्षक संवर्ग को जरूर मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में गिरजा शंकर शुक्ला उप प्रांताध्यक्ष, मोहन लहरी संभाग अध्यक्ष, अरुण जायसवाल जिला अध्यक्ष बिलासपुर,लक्ष्मीकांत जडेजाजिलाध्यक्ष मुंगेली,शैलेंद्र मिश्रा प्रवक्ता, नेहरू लाल निषाद कोषाध्यक्ष,बलजीत सिंह कांत,कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुंगेली सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *